Headlines

राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले ‘अब विपक्ष के नेता…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हिरासत में लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है. उन्होंने मंगलवार (6 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि पहले छात्रों को हिरासत में लिया गया, फिर पत्रकारों को और अब विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) को भी हिरासत में लिया गया है.

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए कहा, ‘तानाशाह ज्ञानू से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं.’  

क्या चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था नहीं है- आशुतोष रांका 

वहीं, इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रति समर्थन जताते हुए उनके हिरासत में लिए जाने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक करने से क्यों रोका जा रहा है. क्या चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था नहीं है?

आशुतोष रांका ने अपने X सोशल मीडिया हैंडल से LoP राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के आकाशवाणी भवन के परिसर में पेड़ के नीचे धरने पर बैठे होने का वीडियो भी शेयर किया.

8 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ के नीचे बैठे रहे, जहां करीब 8 घंटे तक धरना देने के बाद दिल्ली पुलिस ने जबरन उन्हें हिरासत में लिया और उनका धरना खत्म कराया. आकाशवाणी भवन परिसर में यह धरना इंडिया ब्लॉक के संसद भवन से चुनाव आयोग तक निकाले गए मार्च का एक हिस्सा था.

दरअसल, चुनाव आयोग के मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे विपक्षी दलों के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स और भारी पुलिस बल की तैनाती से रोका, जिसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य नेता आकाशवाणी भवन की तरफ चल दिए और वहीं धरने पर बैठ गए थे. 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी को मिला CJP का साथ, आशुतोष रांका बोले- ‘BJP क्यों…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *