Headlines

रूसी मिसाइल हमले से हुई यूक्रेन की सुबह, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत


रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से जारी युद्ध में बुधवार (7 अक्टूबर, 2026) को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल, रूस की तरफ से यूक्रेन के प्रिलुकी में एक पांच मंजिला आवासीय अपार्टेमेंट पर हमले को अंजाम दिया गया. इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है, जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रीजनल गवर्नर व्याचेस्लाव चाउस ने इस रूसी हमले को लेकर नेशनल टीवी से कहा, ‘रूसियों ने हमारे 13 लोगों की जान ले ली, इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं.’

घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम चला रही अभियान- चाउस

रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख व्याचेस्लाव चाउस ने कहा कि मृतकों और घायलों की जान बचाने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी प्रभावित लोगों को जरूरी मदद दी जा रही है. चाउस ने कहा, ‘इन क्रूर हमलों के नतीजों को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए जरूरी काम सौंपे गए हैं.’

उन्होंने कहा कि फिलहाल इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस कर्मियों, रेस्क्यू टीम और मेडिकल टीमें मिसाइल हमले की जगह पर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं. वहीं, एक्सपर्ट्स रूसी हमले के बाद हुए नुकसान से निपटने और प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं.

यूक्रेन के प्रिलुकी में कब हुआ रूसी हमला? 

रिपोर्ट के मुताबिक, कीव के स्थानीय समय के अनुसार बुधवार (7 अक्टूबर, 2026) को रूसी सेना ने सुबह करीब 6 बजे प्रिलुकी पर मिसाइल हमले को अंजाम दिया. इस भयानक मिसाइलों हमलों में से एक सीधे एक 5 मंजिला आवासीय अपार्टमेंट बिल्डिंग पर जा गिरा. जब रूसी सेना की तरफ से हमले को अंजाम दिया गया, उस वक्त अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपने फ्लैटों में हीं मौजूद थे.

रूस ने किन-किन हथियारों से यूक्रेन पर किया हमला?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रूस की सेना ने रात के दौरान यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले को अंजाम दिया है. हमलावर देश ने यूक्रेन पर हमले को अंजाम देने के लिए नॉर्थ कोरियाई मिसाइलों, बैलिस्टिक मिसाइलों, कैलिबर मिसाइलों और अन्य तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया. हालांकि, यूक्रेन में तैनात एयर डिफेंस सिस्टम्स ने इनमें से ज्यादा हमलों को नाकाम कर दिया, लेकिन कुछ हमले यूक्रेनी जमीन पर उतरने में सफल रहे. 

यह भी पढ़ेंः Explained: ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *