Headlines

कनाडा में भारतीय मूल के दो लोगों की हत्या, वॉलमार्ट के बाहर गोली मारकर जलाई कार


कनाडा में दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. यह घटना 15 नवंबर की रात कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में वॉलमार्ट के एक स्टोर के बाहर हुई. पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया और इसका संबंध संगठित अपराध से हो सकता है. 

स्थानीय मीडिया ‘CBC न्यूज’ की खबर के अनुसार, पुलिस ने मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में की है. दोनों 15 नवंबर की रात वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

हथियारों से जुड़े अपराध में था मृतक का नाम

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक पड़ोसी डेल्टा टाउनशिप में रहते थे. रेहल हथियारों से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस के रिकॉर्ड में था, जबकि कौर के कनाडा में परिचित लोगों की संख्या गिनी-चुनी थी. 

हत्या के बाद कार में लगाई आग

CBC न्यूज ने सार्जेंट फ्रेडा फोंग के हवाले से बताया कि पुलिस का मानना है कि रात 10 बजकर 51 मिनट पर घटनास्थल के पास एक कार में लगी आग का गोलीबारी से संबंध है. उन्होंने कहा कि जला हुआ वाहन संदिग्धों की कार माना जा रहा है. पुलिस ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उसका मानना है कि गोलीबारी को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया और इसका संबंध संगठित अपराध से है.

सोमवार को मौके पर मौजूद CBC न्यूज के एक रिपोर्टर ने बताया कि वॉलमार्ट की पार्किंग में एक लाल रंग की मस्टैंग कार खड़ी थी, जिसकी खिड़कियां टूट गई थीं. 15 नवंबर को रात 10 बजे से 11 बजे (PT) के बीच जो कोई भी उस इलाके में मौजूद था या जिसके पास पार्किंग स्थल या पास में लगी कार की आग का डैशकैम फुटेज है, उनसे जांचकर्ताओं को कॉल करने के लिए कहा गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *