दिल्ली में कल यानि शनिवार (10 अक्टूबर) को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले हैं.

रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक CJP की तरफ से होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे पर कल सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसकी वजह प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक जाम बताया जा रहा है.

वहीं मेट्रो के कई स्टेशन बंद करने का भी प्रस्ताव है. नई दिल्ली रेंज की जॉइंट CP नूपुर प्रसाद ने कहा कि हमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के को-कन्वीनर सौरव दास से एक एप्लीकेशन मिली है. यह एप्लीकेशन 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की सूचना के बारे में है. हमने इसकी इजाजत नहीं दी है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित एहतियाती पाबंदियां लगाई गई हैं.”

इस बीच दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन का फिर से मार्च हो सकता है. इंडिया गठबंधन के नेताओं की मीटिंग के बाद इसपर फैसला लिया जा सकता है. इंडिया गठबंधन के बड़े नेता मंगलवार से सड़कों पर हैं.

Source link
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?