Headlines

‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला


एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने विपक्ष पर हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहिए? उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शन के नहीं, बल्कि अराजकता के खिलाफ हैं.

रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे इमरजेंसी की बात न करें, क्योंकि उनकी दादी के बारे में पूरी दुनिया जानती है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने अराजकता को नकार दिया है.

अराजकता फैलाने की कोशिश

उन्होंने कहा कि आज की और पिछले तीन दिनों की घटनाओं के आधार पर दो बातें साफ हो गई हैं. पहली, भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता फैलाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है. दूसरी, देश संसद से चलेगा, सड़कों से नहीं. कल नतीजे आए: असम और नंदीग्राम में बीजेपी की जीत हुई. पुडुचेरी में भी बीजेपी जीती.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सभी चुनाव तब हुए जब पिछले कई दिनों से दिल्ली में यह पूरी शरारत (बवाल) चल रही थी. बीजेपी विशेष रूप से इस बात को रेखांकित करना चाहती है कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में यह शानदार प्रदर्शन तब हुआ, जब दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में अराजकता का आंदोलन चलाया जा रहा था… हम विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आपने अपनी चुनावी हार की वजह से सड़क पर होने वाले प्रदर्शनों को हथियार बना लिया है…”

हिरासत में कई बड़े नेता

इससे पहले, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केरल के पूर्व सीएम पी. विजयन को पुलिस ने प्रदर्शन के बीच हिरासत में ले लिया. इसके अलावे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा और सामाजिक कार्यकर्ताओं योगेंद्र यादव एवं प्रशांत भूषण समेत कई लोगों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शनिवार को दिल्ली में आईएनए मार्केट के पास हिरासत में ले लिया गया.

आइसा के कई सदस्यों के साथ मिलकर ये कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारे लगाते हुए सफदरजंग फ्लाईओवर की ओर मार्च कर रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. भाकपा (माले) लिबरेशन के नेता बालाजी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को अलग-अलग वाहनों में ले जाया गया. 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन के कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान के मद्देनजर नयी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी बीच इन लोगों को हिरासत में लिया गया।नयी दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन और दो प्रमुख रेलवे स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *