भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की के विरोध मे किया.
इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचीं. पुलिस ने उन्हें कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही रोक दिया. प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के आवास के पास लगे पोस्टर भी फाड़ दिए.
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
‘कांग्रेस के नेता नारी शक्ति का करते हैं अपमान’
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कांग्रेस नेताओं पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार नारी शक्ति का अपमान करते हैं. उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इससे बाज नहीं आते. कांग्रेस के सांसदों की सोच भी महिलाओं के प्रति ऐसी ही है. लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए.
प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना
सरोज कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रियंका गांधी महिला पुलिस करने को कोहनी मारती हुई नजर आ रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का महिलाओं के प्रति क्या सम्मान है.
‘बीजेपी महिलाओं का सम्मान’
सरोज कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का पूरा सम्मान किया जाता है. हम लोग विकासशील राजनीति पर भरोसा रखते हैं, जबकि कांग्रेस विनाश की नीति पर काम करती है.
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
