शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मोदी सरकार ने पूरी दिल्ली बंद कर दी है. प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाया कि आखिर ज्ञानेश कुमार सरकार के लिए इतने जरूरी क्यों हैं? उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की.
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के बीच प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी.
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी भी हिरासत में, मुंबई पुलिस का प्रोटेस्ट को लेकर एक्शन
प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने पोस्ट में ज्ञानेश कुमार के पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, “ज्ञानेश कुमार सरकार के लिए इतने खास हैं कि उनके चलते राष्ट्रीय राजधानी को ही बंद कर दिया गया है. क्या मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए? यह बेहद शर्मनाक है कि देशभर में युवा उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके बावजूद वह अपने पद पर बने हुए हैं.”
Gyanesh Kumar is such a prized asset for the government that they have shut down the national capital. Shouldn’t the CEC take moral responsibility and step down? Such a shame that he continues while the youth are protesting across the length and breadth of the country against him.
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) October 10, 2026
उनके इस बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका और उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किया गया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल किया कि जब देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें अपने पद पर बने रहने के बजाय नैतिक जिम्मेदारी क्यों नहीं लेनी चाहिए.
जंतर-मंतर में नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन तो इस जगह शुरू होगा आंदोलन? CJP ने दिए संकेत
प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा लोग हिरासत में
सीजेपी की ओर से दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों की हिरासत और दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.
