Headlines

डोनाल्ड ट्रम्प की कनाडा को बड़ी धमकी- ‘चीन से ट्रेड डील खत्म करो, वरना 100 परसेंट लगाऊंगा टैरिफ’


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने चीन के साथ अपनी ट्रेड डील खत्म नहीं की, तो अमेरिका उस पर 100% टैरिफ लगा देगा. उन्होंने साफ किया कि यह कदम अमेरिकी व्यापार हितों की रक्षा के लिए उठाया जा सकता है.

इससे पहले अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तरी अमेरिकी व्यापार समझौते को काबू में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कनाडा की व्यापार वार्ता रणनीति की आलोचना करते हुए कहा, ‘वे बहुत खराब हैं.’

वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि लुटनिक अमेरिका और कनाडा के बीच असंतुलित व्यापार की ओर इशारा कर रहे थे और यह बता रहे थे कि कनाडा किस तरह अमेरिका की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का फायदा उठा रहा है.

कनाडा की रणनीति पर कड़ी टिप्पणी
मीडिया आउटलेट Semafor द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे लुटनिक ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कनाडा के रुख की आलोचना की. उन्होंने एक पूर्व कनाडाई व्यापार अधिकारी के इस सुझाव को खारिज कर दिया कि कनाडा धीमी गति से बातचीत करके फायदा उठा सकता है. इसे उन्होंने ‘अब तक की सबसे खराब रणनीति’ बताया.

ट्रेड डील पर ट्रंप का रुख
जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो लुटनिक ने कहा कि राष्ट्रपति इसे ‘खराब डील’ मानते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप का गुस्सा कैमरे पर दिखा! भारतीय टैंकर पर हुए हमले के सवाल पर भड़क गए, किससे कहा- Out

यह भी पढ़ें: US Israel Iran War Live: अमेरिका ने घेरा ईरानी जहाज तो गुस्से में बोले ईरान के उपराष्ट्रपति- ‘होर्मुज फ्री सर्विस नहीं…’

अमेरिका को नुकसान पहुंचाने का आरोप
लुटनिक ने कहा कि भले ही कनाडा और मेक्सिको के साथ अमेरिका के कुछ रिश्ते ‘बुनियादी’ हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह व्यापार समझौता ‘खराब औद्योगिक नीति’ है, जिसने अमेरिका को नुकसान पहुंचाया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *