‘बिग बॉस 20’ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ. शो की शुरुआत में बिग बॉस कैप्टन आसिफ से एक कंटेस्टेंट को डायरेक्टली नॉमिनेट करने के लिए कहते हैं. तो आसिफ माही विज को नॉमिनेट करते हैं. आसिफ कहते हैं कि उन्हें लगा था कि माही विज अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी. लेकिन माही विज ने उनके इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं किए. माही विज सबके पीछे बात करती हैं.
वहीं नॉमिनेशन टास्क में मैरी कॉम और उदिती के बीच में जबरदस्त लड़ाई होती है. अरिशफा भी मैरी कॉम के खिलाफ खड़ी हो जाती है. अरिशफा और उदिती कहती हैं कि वो हर बात पर ओलम्पिक करती हैं, लीजेंड होंगी लेकिन यहां नॉर्मल प्रॉसेस चल रहा है.
गुल्लू-नकुल के बीच हाथापाई
वहीं काजी तौकीर भी गुस्से में आ जाते हैं. काजी और स्काउट ओपी के बीच में जबरदस्त बहस होती है. दोनों की बहस में गुल्लू शांत करने की कोशिश करते हैं. इसके बाद नुल धुल भी इस लड़ाई में आ जाते हैं और नौबत हाथापाई तक आ जाती है. काजी ने स्काउट के कान में थूका था. इसके बाद काजी अमन, गुल्लू, माही के बीच हंसते हुए बताते हैं. फिर नकुल ये बात स्काउट और यंग को बताते हैं. फिर बार बढ़ते-बढ़ते फिजिकल फाइट तक पहुंच जाती है. सभी घरवाले बचाने की कोशिश करते हैं. माही विज नकुल पर गुस्सा करती हैं कि आखिर उन्होंने हाथ क्यों उठाया.
It was Gullu vs Nakul Dhull that led to the physical fight. The question is, why do these girls interfere in fights between men? https://t.co/Pd6K907Wd0
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 13, 2026
इसके बाद सारे घरवाले बीबी गजब बेइज्जती जोन में पहुंच चुके हैं. यहां पर सभी घरवालों की बारी-बारी से बेइज्जती होती है.
घर से बाहर होंगे नकुल धुल?
अब अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस सभी घरवालों को एक साथ बैठाएंगे और कहेंगे कि घर में एक बहुत अहम रूल का उल्लंघन हुआ है. अगले एपिसोड में पता चलेगा कि नकुल शो में रहेंगे या बाहर होंगे. बता दें कि नकुल धुल ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी.
