Headlines

ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मंगलवार (13 अक्टूबर) को जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की कुछ महिला खिलाड़ियों ने छलांग लगाई. वेस्टइंडीज की खिलाड़ी भी खुद को ऊपर पहुंचाने में सफल रही. हालांकि पहले नंबर यानी टॉप रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना वनडे की नंबर वन बल्लेबाज के रूप में मौजूद हैं. उनके पास 790 रेटिंग प्वाइंट्स मौजूद हैं. 

एलिस पेरी टॉप-10 में शामिल 

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 2 पायदान की छलांग लगाते हुए खुद को बल्लेबाजी रैंकिंग के अंदर टॉप-10 में शामिल कर लिया है. वह 650 रेटिंग के साथ 10वें पायदान पर आ गई हैं. वहीं कंगारू ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड तीन पायदान ऊपर पहुंची हैं. 612 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ वह 17वें नंबर पर आ गई हैं. 

हीली मैथ्यू ने भी लगाई छलांग

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हीली मैथ्यूज एक पायदान ऊपर पहुंच गई हैं. वह 731 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ बैटिंग रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. वह टॉप-5 में मौजूद वेस्टइंडीज की इकलौती खिलाड़ी हैं. 

रैंकिंग की टॉप-5 बल्लेबाज 

टॉप-5 में स्मृति मंधाना टॉप पर हैं. दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट दूसरे पायदान पर हैं. अफ्रीकी खिलाड़ी के पास 782 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यू तीसरे स्थान पर काबिज हैं. आगे बढ़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी चौथे और फीबी लिचफील्ड 5वें पायदान पर हैं. मूनी के पास 731 और लिचफील्ड के पास 727 रेटिंग है. 

बॉलिंग रैंकिंग में कमजोर भारतीय खिलाड़ी 

महिला की वनडे बॉलिंग रैंकिंग पर नजर डाली जाए, तो यहां टॉप-5 में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है. टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी नजर आती है. दीप्ति शर्मा 614 रेटिंग के साथ 9वें पायदान पर हैं. वहीं टॉप-5 पर नजर डालें, तो ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग 745 रेटिंग के साथ पहले, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर 698 रेटिंग क साथ दूसरे, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 696 रेटिंग के साथ तीसरे, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सरदरलैंड 662 रेटिंग के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट 657 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं. 

 

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *