Headlines

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट


उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम काफी बदल गया हैं. इन दिनों सुबह और शाम के समय ठंडक बनी हुई हैं. दिन में ज़्यादातर जगहों पर धूप निकलने से मौसम शुष्क बना हुआ है. बीते 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में एक या दो जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई लेकिन, ज़्यादातर मौसम शुष्क ही रहा. मौसम विभाग ने आज 14 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी संभाग में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई हैं. हालांकि पूर्वांचल संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बस्ती, देवरिया व आसपास के सभी जिलों में आज दिनभर मौसम साफ़ रहेगा. कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है. 

‘दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई…’, उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी

पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां मौसम में बदलाव आया है. ऐसे में सहारनपुर में आज अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ अनेक जगहों पर तेज बारिश हो सकती हैं जबकि, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर और बिजनौर में एक या दो जगहों पर बारिश होने के अनुमान हैं. 15 अक्टूबर गुरुवार को बारिश के दायरे में और बढ़ोतरी होगी और नोएडा–गाजियाबाद समेत 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान है. 

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज मौसम शुष्क रहेगा और दिनभर खिली-खिली धूप रहेगी. सीतापुर, बाराबकी, आगरा, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी आज मौसम शुष्क ही रहेगा. बारिश की वजह से अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है इसके बाद इतनी ही बढ़ोतरी होगी. 

यूपी में अगले दो दिन 16 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा. बीते 24 घंटों में आगरा, फ़तेहपुर, हमीरपुर, बहराइच और प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म इलाके रहे जबकि हरदोई, नजीबाबाद, बस्ती, बरेली और मुज्जफ्फरनगर प्रदेश में सबके कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *