सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है. वीडियो में एक शख्स अपने डॉगी को गोद में उठाकर बड़े प्यार से गोल-गोल घुमाता नजर आता है, जैसे उसे मजे दिला रहा हो. लेकिन कुछ ही सेकंड में सीन पूरी तरह पलट जाता है. जैसे ही शख्स रुकता है, खुद को संभाल नहीं पाता और चक्कर खाकर सीधे नाली में जा गिरता है. उधर डॉगी भाई बिना रुके वहां से ऐसे निकल लेते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं. वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.
डॉगी को घुमाना पड़ा भारी, खुद चकरघिन्नी खाकर नाली में गिरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पूरे जोश में डॉगी को गोद में उठाकर तेजी से गोल-गोल घूम रहा है. उसका मकसद बस एक ही था कि कुत्ते को चक्कर खिलाकर बेसुध किया जाए. शुरुआत में सब कुछ मजेदार लगता है, लेकिन जैसे ही वो रुकता है, उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं. कुछ समझ पाता उससे पहले ही संतुलन बिगड़ता है और धड़ाम से नाली में गिर जाता है. सबसे मजेदार बात ये है कि जिस डॉगी को वो इतनी देर घुमा रहा था, वही डॉगी गिरते ही वहां से चुपचाप निकल जाता है. ना कोई चिंता, ना कोई रिएक्शन… बस सीधा अपनी राह पकड़ ली. ये सीन देखकर लोग और ज्यादा हंस रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
यूजर्स ने ले लिए युवक के मजे
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “डॉगेश बोला- भाई तू ही खेल, मैं चलता हूं”, तो किसी ने कहा, “ओवरएक्टिंग का यही अंजाम होता है”. एक यूजर ने लिखा, “डॉगी ने पहले ही सोचा होगा कि ये कुछ गड़बड़ करने वाला है”, वहीं दूसरे ने कहा, “दूसरे के लिए गड्ढा खोद रहा था खुद खाई में जा गिरा”. कई लोग इस वीडियो को बार-बार देखकर हंस रहे हैं और इसे दिन का सबसे फनी क्लिप बता रहे हैं. वीडियो को agra_gang_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
