Headlines

‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया है. मूवी को क्रिटिक्स के साथ ही फैंस का भी पॉजिटिव रिस्पांस मिला था. इसका फायदा भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. यही वजह है कि फिल्म ने पहले दिन ही 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. 

फिल्म की रिलीज को अभी सिर्फ दो दिनों ही वक्त हुआ है और इसने कई रिकॉर्ड्स बना दिए हैं. ओपनिंग डे पर ही ये तमिल की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं.

‘जेलर 2’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है. हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है लेकिन इसने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने पहले दिन 59.70 करोड़ का बिजनेस किया था.
– वहीं, दूसरे दिन 35.60 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
– इसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 95.30 करोड़ हो चुका है.

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-2 35.60 करोड़ 46.6%
टोटल कलेक्शन 95.30 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने पहले दिन तोड़ा ‘जन नायकन’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर

‘जेलर 2’ ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

1. ऑल टाइम बिगेस्ट तमिल ओपनर में एंट्री- ‘जेलर 2’ ने पहले दिन तमिल की ऑल टाइम बिगेस्ट ओपनर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मारी. ये चौथी ऑल टाइम बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने बीस्ट (49.3 करोड़), जेलर (48.35 करोड़), द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (44 करोड़), कबाली (43.7 करोड़), जन नायकन (41 करोड़), सरकार (35.65 करोड़) और मास्टर (34.8 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. 

2. तमिल की हाईएस्ट ओपनर 2026- इसके साथ ही रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ तमिल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म 2026 भी बन चुकी है. इसने ‘जन नायकन’ (41 करोड़) और ‘करुप्पु’ तक को पीछे छोड़ दिया है. 

3. पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार- इतना ही नहीं, ‘जेलर 2’ पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 2026 की पहली तमिल फिल्म भी बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 59.70 करोड़ था.

4. वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन- ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड भी ऐतिहासिक कमाई की. ये तमिल की 2026 की पहली फिल्म बन चुकी है, जिसने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 127 करोड़ का बिजनेस किया था.

5. रजनीकांत की बिगेस्ट ओनपर फिल्मों में शामिल- वहीं, ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर रजनीकांत के लिए भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. ये उनकी दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. नंबर 1 पहले दिन 65 करोड़ कमाकर ‘कूली’ है.

‘जेलर 2’ के बारे में

बहरहाल, अगर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए तो ये साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत के साथ ही बॉलीवुड के भी कई सितारे अहम रोल में हैं. इसमें विद्या बालन ने विलेन का रोल प्ले किया है. साथ ही जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन ने भी कैमियो किया है. इसे 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *