Headlines

IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स


वेस्टइंडीज के भारत दौरे का आज (17 अक्टूबर) लास्ट मैच है. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पांचवां व अंतिम टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा. पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम आज का मुकाबला जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. दूसरे टी20 में कैरेबियाई टीम ने 250 रनों का टारगेट चेज किया, और चौथे टी20 में पहले खेलने के बाद 247 रन बनाए और फिर 24 रनों से मैच जीत लिया. 

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के लिए भारत दौरा किसी सुनहरे सपने से कम नहीं गुजरा है. भारत के इस दौरे पर होप चार शतक लगा चुके हैं. वनडे सीरीज में उन्होंने दो सेंचुरी ठोकी थीं. वहीं टी20 सीरीज में भी अब तक उनके बल्ले से दो शतक निकल चुके हैं. भारतीय टीम को अगर आज का मैच जीतना है तो फिर शाई होप को जल्दी आउट करना होगा. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो हाउस्टेट के अनुसार टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. इस फॉर्मेट में अब तक 35 बार भारत और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत हुई है. इस दौरान 22 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, वहीं 12 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. एक मैच नो रिजल्ट रहा है.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज यानी शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम साढ़े 6 बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं शाम 7 बजे से मैच की शुरुआत होगी. बेंगलुरु में आज बारिश के काफी आसार हैं. ऐसे में बारिश मैचस में खलल भी डाल सकती है. 

कैसे लाइव देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20?

भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां टी20 मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे. यानी टी20 पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स पर आएगा. वहीं मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर देख सकेंगे. यहां भी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके अलावा abplive.com पर भी आपको इस मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़े सभी अपडेट्स मिलेंगे. 

पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव

पांचवें टी20 के लिए वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ/मैथ्यू फोर्डे

यह भी पढ़ें- 

आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *