रील बनाने और उसे शेयर करने का सुलेमानी कीड़ा जिसे काट ले तो उसका फिर खुदा ही मालिक है. आज के दौर में फेमस होने की ललक किसे नहीं है, लेकिन कपल्स में यह रोग तेजी से फैल रहा है जिसमें रील बनाते वक्त ये लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं करते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल रील बनाते बनाते इतना मशगूल हो गया कि समुद्र में जा गिरा. हालांकि वीडियो में लापरवाही साफ दिखाई दे रही है लेकिन वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
रील बनाते हुए समुद्र में जा गिरा कपल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल समुद्र पर बने एक पुल पर रील बनाता दिखाई दे रहा है. रील बनाने में कपल इतना मशगूल है कि उसे ना खतरे की परवाह है और न ही समुद्र में बहती मोटे पानी की धार की. रील बनाते हुए अचानक कपल का पैर फिसलता है और कपल हवा में घूमते हुए समुद्र में जा गिरता है. पहले लड़के का पैर फिसलता है और जैसे ही वह गिरता है उसे बचाने के चक्कर में लड़की भी अपना बैलेंस खो देती है और दोनों धड़ाम से पानी में जा गिरते हैं.
संभलते संभलते भी फिसला पैर और पानी में गिरी धड़ाम
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की जब गिरने लगती है तो किनारे बैठे एक शख्स को पकड़कर रुकने का प्रयास करती है. लेकिन शख्स भी साइड हट जाता है और लड़की पानी में गिर जाती है. वीडियो दिखने में मजेदार है लेकिन उतना ही खतरनाक भी है. बताया जा रहा है कि कपल जहां गिरा वहां पानी की गहराई नहीं थी इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, मत कर लाला किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा
वीडियो को surya__bhai__1415 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे भाई रील बनाने के चक्कर में जान से मत खेलो. एक और यूजर ने लिखा…ये क्या बेहूदगी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मत कर लाला मत कर, किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
