Headlines

कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स


भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा. सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें मेजबान न्यूजीलैंड के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वह पिछले 7 साल से टीम इंडिया को हरा नहीं पाया है. भुवनेश्वर कुमार की वापसी होगी, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में आते हैं या नहीं. यह सीरीज ऐसे ही कई दिलचस्प सवालों और तथ्यों से घिरी हुई है.

वहीं श्रेयस अय्यर के लिए भी बतौर कप्तान यह सीरीज चुनौती पूर्ण रहने वाली है. न्यूजीलैंड दुनिया की नंबर-4 टीम है और उसमें कई मैच विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं. फिन एलन, टिम साइफर्ट और खुद कप्तान मिचेल सैंटनर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. मगर टीम इंडिया में भी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह जैसे सूरमा बैठे हैं.

बेशक यह टक्कर दिलचस्प रहने वाली है, लेकिन भारतीय फैंस इस सीरीज के मैचों को कब और कहां लाइव देख सकते हैं? यहां जान लीजिए सारी डिटेल्स.

कितने बजे लाइव आएगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा.

किस चैनल पर आएगा लाइव?

पहले टी20 मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी. 

यह पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कभी कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर

यह भी पढ़ें:

NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *