Headlines

अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट


भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी गुरुवार, 22 अक्तूबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल (Hagley Oval) में भिड़ेंगी. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि पहले टी20 में पिच का मिजाज कैसा रहेगा? अभिषेक शर्मा और ईशान किशन चौकों-छक्कों की बरसात करेंगे या फिर गेंदबाज कहर ढाएंगे. यहां आपको इस जवाब मिल जाएगा. आसान भाषा में हम आपको हैगली ओवल की पिच के बारे में बताते हैं. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा. स्थानीय समय के अनुसार, यह मैच रात को आठ बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के अनुसार मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. यानी जब भारत में दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट हो रहे होंगे तब न्यूजीलैंड में रात के आठ बजे होंगे. 

क्राइस्टचर्च हैगली ओवल पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 1st T20 Pitch Report)

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां खूब रन बनते हैं. हालांकि, शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है. स्पिनर्स को यहां कम मदद मिलती है. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड में कौन आगे?

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 19 मैचों में भारत को जीत मिली है तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है.  

अगर न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में दोनों देशों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को पांच मैचों में जीत मिली है. वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैच टाई रहे हैं, जिसमें दो मैचों में भारत को सुपर ओवर में जीत मिली है. वहीं एक मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा है.

यह भी पढ़ें- 

रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *