Headlines

टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक


20 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा मनाया गया. देशभर में रावण जला और लोगों ने खड़े होकर जलते हुए रावण को बड़े आराम और हर्षोल्लास के साथ देखा. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नजारा कुछ अलग सा दिखा, जहां पुतला जलाने से शायद रावण नाराज हो गया और उसने दर्शकों पर जवाबी हमला कर डाला. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रावण को जलाया गया वैसे ही दर्शकों पर हमले से वहां अफरा तफरी मच गई, जिसे लेकर अब यूजर्स भी मजे लेते दिखाई दे रहे हैं.

रावण ने दर्शकों पर किया पलटवार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दशहरा आयोजन समीति ने अच्छी खासी हाइट का रावण बनाया है. रावण दहन देखने के लिए सैकड़ों लोग आए हुए हैं और उनकी उत्सुक्ता का कोई ठिकाना नहीं है. आग लाई जाती है और जिम्मेदार लोग आग को लेकर रावण की ओर बढ़ते हैं. सभी को लगता है कि हर बार की तरह आग लगेगी, रावण धूं धूं कर जलेगा और नजारा देख सब लोग अपने अपने घर लौट जाएंगे. लेकिन इस बार दशानन पूरी तरह से बदला लेने की फिराक में था और कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद वहां खड़े किसी शख्स ने नहीं की थी, सिवाए उसके जिसने रावण में पटाखे लगाए थे.

एक के बाद एक छोड़े रॉकेट

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही आग लगाई जाती है वैसे ही रावण में एक धमाका होता है और उसमें लगे रॉकेट ऊपर जाने के बजाए दर्शकों को निशाना बनाते हुए उनके पीछे लग जाते हैं. पूरा नजारा देखकर ऐसा लग रहा है मानों रावण दर्शकों से दुश्मनी निकाल रहा हो और कह रहा हो कि अब खुद पर आई तो लगे भागने. दशहरा ग्राउंड पर अफरा तफरी मच जाती है और लोग रावण के पलटवार से बचने की पूरी कोशिश करते दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

यूजर्स बोले, रावण के सब्र का बांध टूट गया

वीडियो को  urr._.ammu._.07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…रावण का काउंटर अटैक हो गया. एक और यूजर ने लिखा…हर साल जलाते हो, अब खुद पर आई तो भाग रहे हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रावण के सब्र का बांध टूट गया भाई.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *