Headlines

Shubman Gill Statement: 100 रनों पर ढेर हुई GT, फिर भी शुभमन गिल ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; जानें क्या कहा


IPL 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया. तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी के सहारे मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की खराब बल्लेबाजी रही, पूरी टीम 15.5 ओवरों में 100 रनों पर ढेर हो गई. शुभमन गिल ने हार के बाद खराब गेंदबाजी पर बात की, उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने मिडिल ओवरों में अधिक रन दे दिए नहीं तो ऐसी पिच पर 160-170 का स्कोर होता.

लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं सुदर्शन (0), शुभमन गिल (14), जोस बटलर (5), ग्लेन फिलिप्स (6), वाशिंगटन सुंदर (26) के रूप में टॉप-5 बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए, इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए राहुल तेवतिया भी सिर्फ 8 रन बना पाए. शुभमन गिल ने माना कि ओस भी थी इसलिए हमारी बल्लेबाजी और ज्यादा बेहतर हो सकती थी.

हार के बाद क्या बोले गिल

शुभमन गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने मिडिल ओवरों में अधिक रन दे दिए. ऐसी पिच पर, 160-170 का स्कोर ठीक-ठाक माना जाता. यह एक छोटी रुकावट थी, लेकिन अब हमें कुछ मैच बाहर खेलने हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम जीत की राह पर वापस लौटेंगे. 

यह भी पढ़ें- इतनी गेंदों के बाद लिया जसप्रीत बुमराह ने पहला विकेट, 325 दिन करना पड़ा इंतजार

गिल ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि पिच थोड़ी धीमी थी. मुझे नहीं लगता कि हमने सही जगहों पर गेंदबाज़ी की. लेंथ गेंदों में से कुछ तो अच्छे से आ रही थीं, लेकिन कुछ नहीं. हम लगातार उस लेंथ पर गेंदबाज़ी नहीं कर पाए. मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी, क्योंकि ओस पड़ रही थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में दूसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची मुंबई इंडियंस? GT के खिलाफ किया कमाल

तिलक को मिला POTM

तिलक वर्मा की खराब फॉर्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहे थे, जिसका जवाब उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दिया. तिलक ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *