Headlines

‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना


SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बड़ा हमाला बोला है. उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष, गैर-जिम्मेदार, अपरिपक्व,  गद्दार है और यह कहना गलत नहीं है.

भाटिया ने आगे कहा कि जो अराजकता का और गद्दारी का मॉडल राहुल गांधी रख रहे हैं. उनकी इस गद्दारी के तार विदेश से जुड़ रहे हैं. समाचार माध्यम से जो खबर रही हैं उनके अनुसार, फ्रांस की घटना और सत्ता परिवर्तन के तार 101 संगठनों से जो कि  9 देशों में फैले हैं उनके साथ भारत से भी जुड़ रहे हैं.

‘इंडियन एलायंस इन पेरिस’ से जुड़े राहुल गांधी के तार

गौरव ने कहा, “प्रदर्शन तो केवल बहाना था, विपक्ष का मकसद तो अराजकता फैलाना था. ‘इंडियन एलायंस इन पेरिस’ जिसे अराजकता फैलाने वाले संगठनों में गिना जाता है, जब राहुल गांधी अराजकता फैला रहे थे, तो 6 अक्टूबर को राहुल गांधी का दाहिना हाथ ‘इंडियन एलायंस इन पेरिस’ बनता है. यही संगठन ही राहुल गांधी के लिए सबसे पहले ट्वीट करता है. यह संगठन भारत विरोधी कार्य करता है. यह भारत के अंधरूनी मामलों में दखल देती है. यह संगठन भारत के लोकतंत्र की बेबुनियाद आलोचना करती है. और इस संगठन का संबंध प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल  से जुड़ते हैं.”

भाटिया ने कहा कि “प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल का तार 10 जनपथ से जुड़ता है, जहाँ इसके प्रतिनिधि 28 अप्रैल 2025 में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलते हैं. राहुल जी और कांग्रेस ने इसे पोस्ट किया है.”

प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल फैला रहा दुनियाभर में अराजकता

भाटिया ने यह भी कहा कि “फ्रांस , स्पेन , भारत और अल्बेनिया में जो हो रहा है उसके तार प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल से जुड़े हैं. इनका काम ही दुनियाभर में सत्ता परिवर्तन करना है. क्या राहुल गांधी में खुद में दम नहीं बचा है, जो इस संगठन का साथ ले रहे हैं? ये संगठन ग्लोबल कैओस ग्रुप हैं.”

अल्बेनिया से प्रेरित संजय राउत और राहुल गांधी…

गौरव भाटिया ने संजय राउत के एक ‘X’ पोस्ट को दिखाते हुए बोला कि “संजय राउत अल्बेनिया की फोटो भी डालते है. जिसमें अल्बेनिया के सुप्रीम कोर्ट में आग लगी होती है. इस फोटो से उनका इशारा भारत में अराजकता फैलाने का है. इनके तार जॉर्ज सोरॉस से जुड़े हुए हैं.  भारत का सम्मान भारत की संसद और सुप्रीम कोर्ट से है. राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के प्रांगण में अराजकता फैला रहे हैं. इसी बात की ओर पीएम नरेंद्र मोदी ने दशहरा के दिन किया था कि ये लोग अराजक हैं. एक ओर पीएम संविधान की संस्था को मजबूत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इसे कुछ लोग नष्ट करने में लगे हैं.

जॉर्ज सोरॉस से मिलते हैं राहुल…

गौरव भाटिया ने कहा कि “वर्तमान में राहुल गांधी वियतनाम में है . वे जॉर्ज सोरोस और अन्य से पूछ रहे हैं कि क्या करना है. वे सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं लेकिन भारत की जनता इन्हें ही हटा देगी.” भाटिया ने कहा “राहुल गांधी UK में जेरेमी कोरबिन से मिल रहे हैं, जो कश्मीर को भारत  का हिस्सा नहीं मानता है. इसके अलावा उन्होंने इलान ओमर, मुशफिकुल फजल (जमात ए इस्लामी) आदि से  राहुल गांधी के मिलने का भी जिक्र किया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *