Headlines

हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें


चीन से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12वीं मंजिल की खिड़की की ग्रिल में 3 साल की मासूम बच्ची का सिर फंस गया. बच्ची खिड़की के बाहर हवा में लटकी रही और नीचे मौत का भयानक नजारा था. गनीमत रही कि नीचे वाली मंजिल के दो पड़ोसियों ने मसीहा बनकर अपनी जान जोखिम में डाली और फायर ब्रिगेड के आने तक बच्ची के पैरों के नीचे स्टूल लगाकर उसे नीचे गिरने से बचाए रखा. इस हैरतअंगेज रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मां गई थी राशन लेने, 12वीं मंजिल पर अटकी मासूम

यह सनसनीखेज घटना चीन के फुजिआन प्रांत के झांगपिंग शहर की एक बहुमंजिला इमारत की है. बताया जा रहा है कि 3 साल की बच्ची घर में अकेली सो रही थी, तभी उसकी मां राशन का सामान खरीदने बाहर चली गई. बच्ची जैसे ही सोकर उठी, उसने सुरक्षा ग्रिल के बीच से निकलने की कोशिश की. देखते ही देखते उसका पूरा शरीर ग्रिल से बाहर निकल गया और सिर सलाखों के बीच बुरी तरह फंस गया. मासूम 12वीं मंजिल की ऊंचाई पर अपने नन्हे हाथों से ग्रिल पकड़कर हवा में लटक गई.

पड़ोसियों ने 11वीं मंजिल की खिड़की से फैलाया हाथ

जैसे ही सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी ने इस घटना की तस्वीर डाली, इमारत के गार्ड और मेंटेनेंस स्टाफ तुरंत हरकत में आ गए. बच्ची का घर बंद होने की वजह से वे तुरंत 11वीं मंजिल पर स्थित नीचे वाले फ्लैट में पहुंचे. दो साहसी लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खिड़की से बाहर झुककर अपने हाथों से एक भारी स्टूल ऊपर की तरफ उठाया. उन्होंने स्टूल को ठीक बच्ची के पैरों के नीचे लगा दिया, ताकि उसका वजन उस पर टिक सके और वह नीचे न गिरे.

फायर ब्रिगेड ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

पड़ोसी काफी देर तक हवा में स्टूल को थामे खड़े रहे और बच्ची को हौसला देते रहे. इसी बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 12वीं मंजिल के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. रेस्क्यू टीम ने बेहद सावधानी से ग्रिल की सलाखों को काटकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इस हैरतअंगेज और जांबाज रेस्क्यू ऑपरेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और लोग पड़ोसियों की सूझबूझ की दाद दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा..”इन दो पड़ोसियों को सलाम है, जिनकी हिम्मत और सूझबूझ की वजह से एक बच्ची की जान बच गई.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “माता-पिता को इतनी बड़ी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, छोटे बच्चों को घर में अकेला छोड़कर जाना बेहद खतरनाक है.” तीसरे यूजर ने कहा… “12वीं मंजिल की ऊंचाई पर हवा में स्टूल थामे रखना आसान नहीं था, ये पड़ोसी सच में देवदूत बनकर आए.”

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *