सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. कभी अपने बयानों, तो कभी आपसी झगड़ों की वजह से कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने हुए हैं.
अब टीवी एक्ट्रेस माही विज भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चर्चा में आ गई हैं. ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में माही ने नेशनल टेलीविजन पर आम्रपाली को बॉडी शेम किया और उनका मजाक उड़ाया.
माही विज ने ऐसा क्या कहा?
दरअसल, हालिया एपिसोड में माही विज बेडरूम एरिया में एक अन्य कंटेस्टेंट के साथ बैठी थीं. इस दौरान वो आम्रपाली दुबे और शो में उनके योगदान को लेकर बात करने लगीं. बातचीत के बीच माही ने आम्रपाली को ‘आलू की बोरी’ कह दिया. उन्होंने कहा, ‘आम्रपाली कुछ भी नहीं है… वो तो ऐसे लगती है जैसे आलू का सैक (आलू की बोरी) है, जो बस घूम रहा है.’
माही विज पर फूटेगा रोहित शेट्टी का गुस्सा?
माही विज इससे पहले भी ‘बिग बॉस’ के घर में कई बार अपने साथी कंटेस्टेंट्स पर निजी कमेंट्स कर चुकी हैं. वो दूसरे कंटेस्टेंट्स के बॉडी को लेकर भी तंज कसती नजर आई हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या रोहित शेट्टी वीकेंड का वार में माही के इस बर्ताव पर सवाल उठाते हैं या हर बार की तरह इस बार भी उनकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा.
इस हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट करेंगे रोहित शेट्टी
बता दें कि इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं. पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया था कि अपनी कुछ कमिटमेंट्स के चलते वो इस हफ्ते शो होस्ट नहीं कर पाएंगे.
फूट-फूटकर रोती दिखीं माही विज
माही विज ने हाल ही में शो में खुलासा किया था कि उन्होंने तलाक के बाद जय भानुशाली से कोई एलिमनी नहीं ली है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी बेटी तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हैं. ‘बिग बॉस 20’ में जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी को लेकर बात करते हुए इमोशनल हो गईं. वो फूट-फूटकर रोती नजर आईं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘कोर्ट में भी लोगों ने मुझे एलिमनी लेने की सलाह दी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. जय ने ये पैसे अपनी मेहनत से कमाए हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी और अपनी बेटी तारा की जिंदगी के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं. मैं अपनी मेहनत से उसका भविष्य बनाना चाहती हूं. जय ने मुझे भरोसा दिलाया था कि अगर मुझे कभी भी किसी चीज की जरूरत होगी, तो वो मेरी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं.’
