हमारे देश में जब भी किसी ऐसी कार की बात होती है जो चलने में काफी सही और माइलेज में बेहतरीन हो तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में मारुती सुजुकी वैगनआर का ही नाम आता है. यह कार अपने लुक और बेहद ही किफायती दाम के लिए जाती है. लेकिन अब जापान में सुजुकी ने नई वैगनआर पेश कर सभी को हैरान कर दिया है. क्योंकि जापान में पेश हुए नए वैगनआर का लुक बेहद ही शानदार है और इसके चलते हर तरफ इस नई कार की बात हो रही है.
वहीं जापान में सामने आए इस नए वर्जन के बाद भारत में भी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. कंपनी ने इसमें कई ऐसे शानदार फीचर्स और बदलाव किए हैं जो इसे पिछली जनरेशन के मुकाबले काफी एडवांस बनाते हैं. चलिए जानतें हैं कि वैगनआर के इस नए अवतार में क्या-क्या नया देखने को मिल सकता है.
देखने को मिला एक दम नया डिज़ाइन
बता दें कि वैगनआर के इस नए अवतार के डिजाइन में काफी कुछ नया देखने को मिला है. लेकिन इसका पुराना और लोकप्रिय बॉक्सि शेप बरकरार रखा गया है. कंपनी ने इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं. जबकि इसके फ्रंट लुक में शार्प और नए स्टाइल के एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं जो रात में ड्राइविंग को बहुत आसान और सुरक्षित बनाते हैं.
वहीं इसके साथ ही इसमें नया फ्रंट ग्रिल और स्टाइलिश बंपर जोड़ा गया है जो इसे सड़क पर एक फ्रेश और मॉडर्न रोड प्रेजेंस देता है. गाड़ी के साइड में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और शार्प कैरेक्टर लाइन्स मिलती हैं जो इसके लुक को और ज्यादा स्पोर्टी बनाती हैं.
यह भी पढ़ें: Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
आरामदायक केबिन और हाई-टेक फीचर्स
जबकि नई वैगनआर के अंदर मिलने वाले फीचर्स और स्पेस ने लोगों को सबसे ज्यादा चौकाया है. क्योंकि इसके केबिन को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है. इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और आरामदायक प्रीमियम सीट्स मिलती हैं.
जबकि कार के अंदर स्पेस का हमेशा से बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है और इस नए मॉडल में सिटिंग कंफर्ट को और भी ज्यादा बेहतर बनाया गया है. लंबे सफर के दौरान थकान न हो इसके लिए केबिन में बेहतरीन एर्गोनॉमिक्स का ध्यान रखा गया है. साथ ही छोटे-मोटे सामान को रखने के लिए कई स्टोरेज स्पेसेस भी दिए गए हैं.

कैसा रहने वाला है माइलेज?
बता दें कि मारुती सुजुकी की वैगनआर माइलेज में हमेशा से बेहतरीन रही है. जबकि इस बार भी कंपनी ने इसका बेहद खास ध्यान रखा है और नई वैगनआर को हाइब्रिड तौर पर उतारा है. जिसके चलते इसका माइलेज बेहद ही शानदार रहने वाला है. हालांकि कंपनी भारत में आने वाले मॉडल में पेट्रोल और सीएनजी विकल्प दे सकती है.
इसका इंजन शहर की भीड़भाड़ वाली ट्रैफिक से लेकर हाइवे की लंबी दूरी तक बेहद स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है. गियर शिफ्टिंग को भी काफी आसान बनाया गया है ताकि चलाने वाले को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
क्या भारत में होगी लॉन्च?
अब बात करें अगर नई वैगनआर के भारत में लॉन्च की तो उम्मीद लगाया जा रहा है कि मारुति सुजुकी इस नए अवतार को आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी उतार सकती है. यदि यह भारतीय बाजार में आती है तो किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के दम पर यह एक बार फिर से सेगमेंट की बाकी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
यह भी पढ़ें: Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
