Headlines

‘बिग बॉस 20’: फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- ‘हमारे घरों में गालियां चल रही है…’


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार को स्ट्रीम किया गया, जिसमें काफी कुछ देखने के लिए मिला. इस वीकेंड का वार में बतौर होस्ट सलमान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी पहुंचे. शो में रोहित ने इस बार घरवालों के मुद्दों और झगड़ों पर बात की. इस दौरान उन्होंने आसिफ खान हार्ट अटैक वाले मु्द्दे पर बात की. काजी तौकीर ने इसके लिए माफी भी मांगी. 

इसी के साथ ही रोहित ने शो में यंग-स्काउट की काजी तौकीर से फाइट पर बात की. इसी बातचीत में डायरेक्टर ने अपने घर पर फायरिंग का भी जिक्र किया और उन्होंने गुल्लू को ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर दे दिया है. चलिए बताते हैं क्या कहा. 

रोहित शेट्टी ने घर पर फायरिंग का किया जिक्र

रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में काफी कुछ बातें की. उन्होंने यंग और स्काउट से काजी तौकीर के साथ झगड़े पर बात की. इस दौरान उन्होंने उनकी टीम को समझाया कि वो लोग एक साथ और ग्रुप में काजी पर हमला करते हैं. इससे उनका गेम मजबूत हो रहा है. लेकिन उन लोगों की इमेज बाहर गलत बन रही है. वो छपरी गुंड्डे टाइप के लगते हैं. वहीं, थूकने के मुद्दे को भी उठाया, जो कि आसिफ ने उठाया था कि काजी बात करते हुए थूकते हैं.

इसी बीच रोहित शेट्टी ने अपने घर पर फायरिंग केस का भी जिक्र किया और कहा, ‘यहां हमारे घर पर फायरिंग हो रही है आप लोग थूकने पर उलझे हुए हो.’ इसके अलावा स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर बात करते हुए रोहित ने कहा, ‘मैं खुलकर बोल रहा हूं जो बोल रहा हूं. हमारी जिंदगी जो रहा है उससे फर्क नहीं पड़ रहा है तो ट्रोलिंग से क्या पड़ेगा.’ 

गुल्लू को ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर

इसके अलावा रोहित शेट्टी ने कनिका मान की गेम की तारीफ की साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को मैच्योर बताया. रोहित ने इसके साथ ही गुल्लू की भी तारीफ की और उनकी गेम को आग में घी डालने वाला बताया. इसी बीच बातचीत में रोहित ने गुल्लू को ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर दे दिया और कहा, ‘तू खतरों के खिलाड़ी में आ जा यार.’ इस पर गुल्लू भी काफी एक्साइटेड दिखे.

इसी बातचीत में रोहित शेट्टी ने बताया कि उनकी फिल्म ‘गोलमाल 4’ जनवरी में रिलीज हो रही है और वो इसकी तैयारी में बिजी हैं. वहीं, रोहित शेट्टी ने घर में स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर बात की. इस दौरान उन्होंने उन्हें सलाह दी कि टीवी पर उनका रिश्ता गलत दिख रहा है. उन्हें इसे सुधारने की जरूरत है.

मैरी कॉम का हुआ एविक्शन

वहीं, बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम इस वीकेंड का वार एपिसोड में घर से बेघर हो गई हैं. उन्होंने घरवालों से मुलाकात की और इस दौरान सभी ने खुशी के साथ उन्हें अलविदा किया लेकिन अरिश्फा अपने आंसू नहीं रोक पाईं. वहीं, स्काउट और लव गिल उनसे मिलने नहीं गए बाद में मैरी कॉम ने जाने से पहले उन्हें मिलने के लिए बुलाया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *