Headlines

एकता कपूर ने ‘नागिन’ को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- ‘लकी नहीं है…’


टीवी जगत की जानी-मानी पर्सनैलिटी एकता कपूर अक्सर अपने नए सीरियल्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब वो अपने पॉपुलर टीवी शो ‘नागिन’ को लेकर चर्चा में हैं. प्रियंका चाहर चौधरी के सीजन 7 को खत्म होने के बाद फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब एकता कपूर ने 8वें सीजन को लेकर एक हिंट दिया है, जिसके बाद चर्चा हो रही है कि इसका 8वां सीजन नहीं आएगा.

दरअसल, एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘नागिन सीजन 8’ को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शो के नए सीजन पर काम शुरू तो कर दिया गया है लेकिन प्रोड्यूसर ने हिंट दिया कि इसका 8वां सीजन नहीं आएगा. इसके पीछे की उन्होंने वजह भी साझा की है.

8वां सीजन ना आने के पीछे की वजह क्या?

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो ‘नागिन सीजन 8’ को लेकर बात करते नजर आती हैं और कहती हैं, ‘यहां पर सवाल ये है कि नागिन सीजन 8 पर काम शुरू हो चुका है. लेकिन मैं नागिन 8 नहीं कर सकती. क्योंकि 8 मेरे लिए लकी नहीं है.’ वहीं सामने से उनकी दोस्त की आवाज आती है और वो कहती हैं, ‘लेकिन नागिन आपके लिए लकी है.’

यह भी पढ़ें: ‘बच जाएगी मेरी शादी?’ स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

एकता फिर आगे कहती हैं, ‘फिर क्या इसका नाम नागिन 7.9 रखा जाए?’ इस पर उनकी दोस्त सलाह देती हैं, ‘नागिन 7 (2.O)’ इस पर एकता कपूर मुंह बनाती हैं और कहती हैं, ‘अगर सीधा 9 ही कर दिया जाए तो. नागिन फैंस आप क्या कहते हैं?’ इस दौरान एकता ने कास्ट के बारे में रिवील करने से मना किया लेकिन ‘छोटा सपोला’ दिखाया.

एकता कपूर को मिली नई नागिन!

इसके अलावा एकता कपूर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बताती हैं कि उन्होंने ‘नागिन’ के नए सीजन के लिए नागिन को ढूंढ लिया है. वो वीडियो में उनसे मिलाती भी हैं. उन्होंने वीडियो को तनुश्री गुप्ता को टैग किया और उन्हें ही अपनी अगली नागिन बताती हैं. तनु भी कहती हैं कि उन्होंने इसके लिए ऑडिशन दिया और वो सेलेक्ट हो चुकी हैं. खैर ये मजाक मस्ती है या फिर सच इसके बारे में रिवील नहीं किया है. वहीं, इसके अगले सीजन को लेकर भी अभी तक नाम डिसाइड नहीं किया है. समय आने पर ही इसका खुलासा हो सकता है.

नागिन के नए सीजन के टाइटल पर विचार

खैर फैंस के लिए खुशखबरी है कि ‘नागिन’ के नए सीजन को लेकर काम शुरू हो चुका है. एकता कपूक ने बताया कि वो अभी ‘नागिन’ के नए सीजन के टाइटल को लेकर विचार कर रही हैं क्योंकि 8 नंबर लकी नहीं है तो इसका 8वां साजन नहीं आएगा. ‘नागिन 7.2’, ‘नागिन फिर से’, ‘नागिन की वापसी’ जैसे टाइटल्स पर वो अभी विचार कर रही हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *