Headlines

मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया


एक्ट्रेस जाह्नवी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर बात की है. उन्होंने याद किया कि मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर कैसे उनके साथ खड़े रहे थे. ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के अपकमिंग एपिसोड में जाह्नवी कपूर, वरुण धवन के साथ नजर आएंगी. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि मां श्रीदेवी के निधन के बाद उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पढ़ाई बीच में छोड़ कर आ गए थे.

अपकमिंग एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर ने उस पल को याद किया कि जब शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी का साथ दिया था. शिखर के सपोर्ट के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने बताया कि उस समय शिखर लंदन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन उन्होंने उनके लिए अपनी पढ़ाई से कुछ समय का ब्रेक लिया और मुंबई आ गए.

लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे शिखर पहाड़िया
जाह्नवी ने कहा  कि उन्हें काफी समय बाद पता चला था कि शिखर एक महीने तक जुहू में अपने दोस्त के घर पर रहे थे. उन्होंने ऐसा इसलिए किया था, ताकि जरूरत पड़ने पर वो जाह्नवी के आसपास रह सकें और उनकी मदद कर सकें.

जाह्नवी ने कहा, ‘उस समय वो लंदन में पढ़ाई कर रहे थे और उन्होंने करीब आधे सेमेस्टर की छुट्टी ले ली थी. वो मुंबई आ गए थे. तब वो अपने पिता के साथ टाउन में रहते थे. मुझे बहुत बाद में पता चला कि वो एक महीने के लिए जुहू में अपने दोस्त के घर रहने चले गए थे. ऐसा नहीं था कि मैं उनसे रोज मिल रही थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि वो चाहते थे कि अगर मुझे उनकी जरूरत पड़े, तो वो मेरे आसपास रहे.’

मां के निधन की खबर सुन जाह्नवी कपूर हुई इमोशनल
बता दें, 2024 में जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं. इस दौरान मां श्रीदेवी के निधन की खबर मिलने वाली रात को याद करते हुए जाह्नवी भावुक हो गई थीं. जाह्नवी ने कहा था, ‘जब मुझे फोन आया, तब मैं अपने कमरे में थी. मैं खुशी के कमरे से उसके रोने की आवाज सुन सकती थी. मुझे लगता है कि मैं रोते-रोते उसके कमरे में पहुंच गई थी. लेकिन मुझे एक बात याद है, जैसे ही उसने मुझे देखा, उसने रोना बंद कर दिया. वो बस मेरे पास बैठ गई और मुझे संभालने लगी. उसके बाद मैंने उसे कभी रोते हुए नहीं देखा.’

दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी साल 2018 में हुआ था.

वहीं, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की बात करें तो वे पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ हैं. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. जाह्नवी शिखर के नाम का पेंडेंट और टीशर्ट पहने भी दिखीं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *