Headlines

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)


रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। इसकी शुरुआत करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में शादी को लेकर दोनों के बयानों से हुई। विजय ने बताया कि रश्मिका ने उनसे शादी के लिए 100 बार पूछा था, वहीं रश्मिका ने खुलासा किया कि इस फैसले तक पहुंचने में उन्हें पूरा एक साल लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे और कपल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी बातचीत के सिर्फ ‘100 बार’ और ‘एक साल’ जैसे हिस्सों को पकड़ लिया, जबकि उनके रिश्ते की असली कहानी इससे कहीं ज्यादा गहरी है। रश्मिका ने समझाया कि विजय चाहते थे कि दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय और आजादी लें। उन्होंने अपने पति के फैसले का सम्मान करते हुए ट्रोलिंग पर भी सवाल उठाए। इसके बाद विजय देवरकोंडा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर दुनिया उनके खिलाफ है, तो भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता। इसी बीच आलिया भट्ट द्वारा कपल की पोस्ट पसंद किए जाने पर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। वहीं, रश्मिका के बयान की तुलना फिल्म ‘एनिमल’ के कुछ दृश्यों से भी की जाने लगी। अब इस विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, कपल की टीम ने हैदराबाद में साइबर अपराध अधिकारियों के पास कथित भ्रामक सामग्री और झूठे दावों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। टीम ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आलोचना का सम्मान है, लेकिन मनगढ़ंत बातों को तथ्य बनाकर फैलाना अलग है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *