Headlines

2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस


80 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दी थी. कई फिल्में ऐसी रही जो आज भी दर्शकों के दिलों में छाई रहती हैं. आज ऐसी ही एक फिल्म को लेकर हम आपसे बात कर रहे है जिसमें जैकी श्रॉफ और सनी देओल जैसे दिग्गजों ने काम किया था. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए ये मूवी सुपरहिट निकली थी.

‘त्रिदेव’ में बनी थी सनी-जैकी की जोड़ी

सनी देओल और जैकी श्रॉफ दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर में शुमार हैं. दोनों ने ही 80 के दशक में अपना एक्टिंग करियर लगभग साथ में शुरू किया था. वहीं 80 के दशक के अंत में दोनों ने फिल्म ‘त्रिदेव’ में साथ में भी काम किया. इस बेहतरीन मूवी में उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी, अमरीश पुरी, अनुपम खेर जैसे बेहतरीन कलाकार भी थे.

2 करोड़ बजट, 17 करोड़ कमाई

त्रिदेव एक्शन रोमांटिक फिल्म थी जिसका डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर राजीव राय ने किया था. 7 जुलाई 1989 को रिलीज हुई त्रिदेव को गुलशन राय ने प्रोड्यूस किया. विकिपीडिया के मुताबिक मूवी को मेकर्स ने 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था. वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने साढ़े आठ करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 14.66 करोड़ रुपये से 17 करोड़ रुपये के बीच दर्ज की गई थी. यानी फिल्म को टोटल 750 फीसदी का मुनाफा हुआ था.

बनी थी 1989 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म 

17 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई करके त्रिदेव बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. IMDb के मुताबिक ये साल 1989 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. पहले नंबर पर सलमान खान की बतौर लीड एक्टर डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ शामिल रही. जिसकी कमाई करीब 28 करोड़ रुपये हुई थी. वहीं दूसरे नंबर पर जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की फिल्म ‘राम लखन’ मौजूद थी. त्रिदेव को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सनी-जैकी का वर्कफ्रंट

सनी देओल जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे जो 5 नवंबर को रिलीज होगी. इसके बाद उनकी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर को आएगी. वहीं जैकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘किंग’ है. ये मूवी थिएटर्स में 24 दिसंबर 2026 को दस्तक देगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *