Headlines

UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP


उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों (IGRS) के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सख्त एक्शन लिया गया है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने ऐसे पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्वराई के निर्देश दिए है. ये निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनशिकायतों की समीक्षा बैठक के बाद दिए गए. इस दौरान 9 जिलों के 10 थानाध्यक्षों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

डीजीपी राजीव कृष्ण ने समीक्षा बैठक के जन शिकायतों की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करते हुए लखीमपुर खीरी के मैलानी और फरधान, उन्नाव के सोहरामऊ, एटा के जसरथपुर, आगरा के लोहामंडी, प्रतापगढ़ के महेशगंज, बदायूं के उसावा, बिजनौर के चांदपुर, मथुरा के जैत और लखनऊ के बाबू बनारसीदास थाने के थानाध्यक्षों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

डीजीपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थानों और चौकियों पर लंबित शिकायतों की समीक्षा कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट भेजें. शिकायतों के लंबित रहने की वजह और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से समय पर निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. 

डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उसका जल्द से जल्द निस्तारण होना चाहिए. जन शिकायतों का समय से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. 

कानपुर में भी दो थानेदार लाइन हाजिर

कानपुर में पुलिस कमिश्नर ने पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक का तबादला किया है. अनवरगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राजकेसर यादव को रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है. उपनिरीक्षक कुंवर अंशुमान सिंह को अनवरगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है.

जाजमऊ के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय को महिला अपराध के साथ एंटी भू-माफिया सेल, नारकोटिक्स सेल और सम्मन सेल की जिम्मेदारी दी गई है. 

इन सेल का काम देख रहे निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा को जाजमऊ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. वहीं, जूही के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को नवाबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है. 

यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *