Trending video: एक दुकानदार ने हर दिन की तरह दुकान खोली, लेकिन ग्राहक हर दिन वाले नहीं थे. आज ग्राहक थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मोदी इस समय बंगाल में चुनाव यात्रा कर रहे हैं. उस दौरान वह एक साधारण सी दुकान पर जाकर झालमुड़ी बनाने के लिए बोलते हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. इस वीडियो में नरेंद्र मोदी झारग्राम के एक झालमुड़ी की दुकान पर जाते हैं और बोलते हैं, भाई, एक झालमुड़ी लगाओ, अच्छा वाला और दुकानदार उनके लिए झालमुड़ी तैयार करता है और उन्हें दे देता है.
दुकानदार की प्रतिक्रिया
दुकानदार प्रधानमंत्री को अपनी दुकान पर देखकर काफी ज्यादा खुश होता है. जब प्रधानमंत्री उसे पैसे देते हैं तो वह पहले थोड़ी झिझक दिखाता है और उन्हें मना करता है, लेकिन फिर बाद में दोबारा बोलने पर वह पैसे लेकर रख लेता है, इसके बाद उसने मोदी से कुछ बातें भी की. दुकानदार ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि मोदी ने उससे परिवार और पढ़ाई के बारे में भी पूछा और अंत में कहा कि “बढ़िया से रहो”. दुकानदार काफी ज्यादा खुश है कि देश के प्रधानमंत्री उसकी दुकान पर आए.
दुकानदार विक्रम साहो का परिचय
पीएम मोदी ने जिस दुकानदार की दुकान से झालमुड़ी खाई, वह बिहार के गया का रहने वाला है और उसका नाम विक्रम साहो है. विक्रम ने न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू में बताया कि उनकी पढ़ाई 9वीं तक ही हो पाई क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी उन्होंने पीएम मोदी को अपने माता-पिता का नाम भी बताया-सुनीता देवी और उत्तम साहो. विक्रम ने बताया कि उनके पास सिर्फ एक ही दुकान है और पीएम मोदी से मिलने का अनुभव उनके लिए काफी खुशी का है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ने जो 10 का नोट दिया, वह नोट दुकानदार ने लिया और साइड में रख दिया. इसी पर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, “भाई, प्रधानमंत्री ने नोट दिया है, उसको फ्रेम करा कर रखो”. कुछ लोग कह रहे हैं कि नोट को ऑटोग्राफ की तरह समझो और संभाल कर रखो. दुकानदार भी इस बात से काफी ज्यादा खुश है.
यह भी पढ़ेंः Trending Video: कॉलेज में अनियमितताओं की स्टूडेंट ने की शिकायत, हाथापाई करने लगा टीचर; वीडियो देख भड़के यूजर्स
