टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी ने बीती रात करवाचौथ के खास मौके पर एक शानदार मेहंदी और प्री-करवाचौथ पार्टी होस्ट की, जिसमें टीवी जगत की मशहूर हसीनाओं ने शिरकत कर महफिल में चार चांद लगा दिए.
इस जश्न के कई खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी
नेहा स्वामी ने अपने घर पर ही करवा चौथ पार्टी रखी थी. इस पार्टी में अंकिता लोखंडे, दीपिका सिंह, युनिका चौधरी और आरती सिंह जैसी कई जानी-मानी टीवी हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है सभी एक्ट्रेसेस ट्रैडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.
नेहा स्वामी ने लाइट कलर का शरारा सूट पहना था. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने गोल्डन और व्हाइट कलर का सूट वियर किया था. वहीं, एक्ट्रेस दीपिका सिंह इस खास मौके पर येलो कलर का सूट पहने नजर आईं. एक्ट्रेस दिशा परमार पिंक कलर के सूट में खूबसूरत लगीं.

जमकर किया डांस
पार्टी में मनारा चोपड़ा ने भी शिरकत की थी. एक वीडियो सामने आया है,जिसमें वो दीपिका सिंह डांस करती नजर आ रही हीं.
वहीं दूसरे वीडियो में दीपिका और नेहा एक साथ भांगड़े पर थिरकती नजर आई.
वहीं, एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े भी करवाचौथ पार्टी शामिल हुई थी. उन्होंने अंकिता लोखंडे संग ठुमके लगाए.
पार्टी में सभी ने खूब एंजॉय किया और जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई. एक फोटो में दिशा परमार और दीपिका सिंह अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आई.

फैंस भी इन फोटोज और वीडियोज पर प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें, करवाचौथ पार्टी के मौके पर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा को कार गिफ्ट की है.
