Kal Ka Rashifal, 29 October 2026 (कल का राशिफल): गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग के लिहाज से विशेष फलदायी रहने वाला है. पंचांग के अनुसार कल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि (करवा चौथ व्रत) रात 10:11:56 (22:11:56) बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी.
गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना का पावन अवसर है. साथ ही करवा चौथ का पावन पर्व होने से सुहागिनों और दांपत्य जीवन के लिए यह दिन बेहद मंगलकारी रहेगा. चतुर्थी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और परिघ योग के शुभ प्रभाव से मेष, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता, रुका हुआ धन वापस मिलने, नए बिजनेस अवसर और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं.
कल का पंचांग (29 अक्टूबर 2026, गुरुवार, करवा चौथ)
- तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी (रात 22:11:56 बजे तक), तत्पश्चात पंचमी
- नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र (सुबह 11:12:08 बजे तक), तत्पश्चात मृगशिरा
- करण: बव (सुबह 11:39:15 बजे तक), तत्पश्चात बालव (रात 22:11:56 बजे तक)
- पक्ष: कृष्ण पक्ष
- योग: परिघ योग (देर रात 24:05:53 बजे तक), तत्पश्चात शिव योग
- वार: गुरुवार (भगवान विष्णु व देवगुरु बृहस्पति की आराधना का दिन)
आइए जानते हैं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर – जोधपुर) के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास से 29 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण पंचांग और 12 राशियों का विस्तृत दैनिक भविष्यफल.
मेष राशिफल (Aries Tomorrow Horoscope)
कल आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे. छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जाएंगे. घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा. इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है. कल उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी. साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा. करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे.
वृषभ राशिफल (Taurus Tomorrow Horoscope)
कल परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा. सेहत के लिहाज से कल आप स्वस्थ बने रहेंगे. केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है. आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही आईटी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी लाभ मिलेगा. कल आपकी बातों का लोगों पर प्रभाव दिखेगा. साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे. बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटीज मिलेगी. रोजगार के अवसर मिलने के योग हैं.
मिथुन राशिफल (Gemini Tomorrow Horoscope)
कल आपको आर्थिक रूप से अपने रिश्तेदारों से मदद मिलेगी. करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा. अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको टहलना चाहिए. इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे. कल सकारात्मक सोच आपको कार्यों में सफलता दिलाएगी. परिवार के साथ किसी टूर का प्लान बनाएंगे. कल लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. काम-काज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है. दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है.
कर्क राशिफल (Cancer Tomorrow Horoscope)
कल आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी. कल आपको थोड़ा आलस महसूस होगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा. कल आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए. आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे. जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें कल कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है, उनकी मेहनत रंग लाएगी. दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में लाभ होने की संभावना है. ऑफिस में आपकी कार्य क्षमता से सहकर्मी प्रभावित होंगे.
सिंह राशिफल (Leo Tomorrow Horoscope)
कल आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे. कल परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे. आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा. कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे. दांपत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी. कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल कल मिल जाएगा. जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी.
कन्या राशिफल (Virgo Tomorrow Horoscope)
कल आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा. सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे. आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बनेगा. सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे. मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. कल अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
तुला राशिफल (Libra Tomorrow Horoscope)
कल का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. कल कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है. ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी, आप अपने सारे रुके हुए काम पूरा करने में सफल होंगे. कल जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे. कल किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल जाएगा. कोई जरूरी चीज कल आप कहीं रखकर भूल सकते हैं. आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए. आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Tomorrow Horoscope)
कल आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे. जीवनसाथी से आपको खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा. कल आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं. किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी. आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. लवमेट के लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है. छात्रों के लिए कल का दिन अनुकूल है.
धनु राशिफल (Sagittarius Tomorrow Horoscope)
कल आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे. दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा. दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी. धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएंगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी. कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे. इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है. करियर में सफलता सुनिश्चित होगी. जीवनसाथी को कल कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी. बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे.
मकर राशिफल (Capricorn Tomorrow Horoscope)
कल आपको बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी. जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी. नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा. अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो कल आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी. कल आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे.
कुंभ राशिफल (Aquarius Tomorrow Horoscope)
कल घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या कल आसानी से सॉल्व हो जाएगी. वर्कआउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे. आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे. कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
मीन राशिफल (Pisces Tomorrow Horoscope)
कल जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जाएगा. साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा. मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा. टीचर्स के लिए कल का दिन बेहतर रहेगा. किसी काम में सफलता मिलेगी. आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे. कल आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए. आपकी मेहनत रंग लाएगी. नवविवाहित दंपति कहीं घूमने जाएंगे.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
