Headlines

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता


बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर है. यहां गंगा की सहायक ढाब नदी में लोगों से भरी एक नाव पलट गई. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, जो दियारा इलाके से परवल बुनाई करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नदी में पलट गई. नाव पलटते ही सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और कई लोग डूबने लगे.

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब 18 लोग तैरकर किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, नाव हादसे में चार लोगों घायल हो गए हैं. इलाज के लिए उन्हें बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल

लापता लोगों की तलाश जारी

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं, दोनों लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली गांव के पास की है. 

दरअसल, बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमथा रजौली गांव के पास यह हादसा उस वक्त हो गया जब दियारा इलाके से परवल बुनाई करके लौट रहे लोगों से भरी नाव अचानक नदी में पलट गई. 

इलाके में दहशत का माहौल

लापता लोगों की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की प्रक्रिया जारी है. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, घायल चंदन कुमार और उनके दादा भोला महतो ने बताया कि परवल रोपने के चमथा दियारा गए थे और परवल रोपकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान चमथा रजौली बिचली ढाव में जब नाव किनारे पहुंचने वाला था कि अचानक नाव पलट गया और लोग पानी में इधर-उधर बहने लगे.

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि नाव पलटने से दो लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई. उनकी खोजबीन की जा रही है. फिलहाल, सभी की निगाहें लापता लोगों की तलाश और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *