टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दबदबा दिखाते हुए 3-0 से जीत हासिल की, लेकिन आखिरी मुकाबले के बाद एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई. इस बार वजह मैच का नतीजा नहीं, बल्कि स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो है. दोनों खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं होने पर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे. कुछ फैंस इसे नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं. लेकिन, वीडियो में दिखे इस पल से ये साबित नहीं होता कि दोनों के बीच कोई लड़ाई हुई है.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे 28 अक्टूबर को वडोदरा में खेला गया था. मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रही थीं. इसी दौरान हरमनप्रीत कौर स्मृति मंधाना की तरफ बढ़ीं, लेकिन स्मृति दूसरी तरफ देखती नजर आईं. दोनों के बीच हाथ नहीं मिल पाया.
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने अपने-अपने अंदाज में बात करनी शुरू कर दी. दोनों भारतीय महिला क्रिकेट की अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए इस छोटे से पल ने लोगों का ध्यान खींच लिया. लेकिन, ये साफ नहीं है कि स्मृति ने जानबूझकर हरमनप्रीत को नजरअंदाज किया था या ये एक महज इत्तेफाक था.
See how the captain Smriti Mandhana is avoiding Harman and turning away to avoid a handshake. Strange, because captaincy toh Harman ki gayi thi. If anyone had reason to be distant, it wasn’t Smriti. Smriti got what she wanted, so why is she acting like this now? https://t.co/EZhBed1CXW
— ♡🌈 (@__Ladyybird__) October 28, 2026
कप्तानी में बदलाव के बाद बढ़ी चर्चा
इस घटना को लेकर चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि भारतीय टीम की कप्तानी अब स्मृति मंधाना संभाल रही हैं. उनसे पहले ये जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के पास थी. कप्तानी में बदलाव के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.
कुछ रिपोर्टों में दोनों के बीच मतभेद की चर्चा भी हुई है, लेकिन हैंडशेक वाला वीडियो अपने आप में किसी विवाद का सबूत नहीं है. दोनों खिलाड़ियों की तरफ से इस घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.
हरमनप्रीत के शतक पर स्मृति ने बजाई थीं तालियां
दूसरे वनडे में हरमनप्रीत ने 121 गेंदों पर 126 रन की शानदार पारी खेली थी. शतक पूरा करने पर स्मृति मंधाना ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया था. ये पल दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी अनबन का बात निकालने से पहले ध्यान में रखना जरूरी है.
भारत ने कैसे जीती सीरीज
आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे की टीम 131 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा ने 5 विकेट लिए. जवाब में प्रतीका रावल ने बिना आउट हुए 59 और शेफाली वर्मा ने बिना आउट हुए 51 रन बनाकर भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई.
इस तरह भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की. फिलहाल, दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई होने की जानकारी नहीं हुई है. इसलिए सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा.
यह भी पढ़ें:
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
