Headlines

शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा


लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ा दी गई. लखनऊ के सिविल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के बाद तीनों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी गई. पुलिस ने इन सभी से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग नहीं की. 

इस बीच इस मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का फोन पुलिस अब तक नहीं बरामद कर पाई है. जांच में पता चला है कि श्रद्धा ने नेपाल में ही अपना निजी मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया था. आशंका है कि उस फोन के जरिए ही श्रद्धा कई अधिकारियों और सफेदपोश के संपर्क में थी. उनका नाम नहीं सामने आए, इसलिए उसने ऐसा किया.

श्रद्धा ने बहन रश्मि का मोबाइल नेपाल में गिरने की कही थी बात

पुलिस पूछताछ में श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि का मोबाइल नेपाल में कहीं गिर जाने की बात कही थी. हालांकि, उसने अपने दूसरे मोबाइल फोन का कोई जिक्र नहीं किया. पुलिस को श्रद्धा के पास से जो फोन मिला, वह उसने कुछ दिन पहले ही खरीदा था. बताया जा रहा है कि इस नए फोन से उसने ज्यादा बातचीत नहीं की थी. 

नेपाल से ही लखनऊ की अपडेट ले रही थी श्रद्धा!

श्रद्धा 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की मौत के बाद नेपाल भाग गई थी. उसके साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी था. श्रद्धा अपने करीबियों के जरिए लखनऊ की पूरी अपडेट ले रही थी. नेपाल से लखनऊ पहुंचने के बाद श्रद्धा हाईकोर्ट में अपने वकील से मिलने गई थी. वकील से मुलाकात के कुछ देर बाद श्रद्धा के पास एक फोन आया. इसके बाद उसका सरेंडर करने का प्लान बदल गया और वह कानपुर चली गई. इसके बाद वह लगातार अपनी लोकेशन बदलती रही. पुलिस अब उस फोन कॉल और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है.

आमिर की तलाश में जुटी पुलिस

श्रद्धा को नेपाल पहुंचाने में मदद करने वाले आमिर की भूमिका भी जांच के दायरे में है. पूछताछ में श्रद्धा ने आमिर का नाम लिया है. उसी ने उसे नेपाल पहुंचाने में मदद की थी. पुलिस एफआईआर में भी उसका नाम बढ़ाने की तैयारी में थी. हालांकि, एक सप्ताह बीतने के बाद भी आमिर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस अब श्रद्धा के अन्य मददगारों का पता लगाने में जुटी है.

यह है पूरा मामला?

9 अक्टूबर की रात हजरतगंज में चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह श्रद्धा दुबे के चौथे तल पर स्थित फ्लैट से नीचे गिर गया था. इस मामले में शिवा के परिजनों ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. घटना के बाद श्रद्धा मौके से फरार होकर नेपाल चली गई थी. पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया और बाद में एसटीएफ को भी जांच में लगाया गया. पुलिस ने आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया था.

नोएडा पुलिस शुरू किया ‘ऑपरेशन FAST’, अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *