विपक्षी INDIA गठबंधन 1 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करने जा रहा है. इस रैली का मकसद SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना है. यह कार्यक्रम मतदाता सूची में कथित हेरफेर और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए पैदा हुए खतरों के खिलाफ विपक्ष के अभियान का हिस्सा है.
INDIA गठबंधन की रैली में आम आदमी पार्टी, DMK, AIMIM, BJD भाग नहीं लेने वाली है. दूसरी तरफ TVK पर सस्सेंपस है. आम आदमी पार्टी का दिल्ली चुनाव के बाद समिकरण बदल गया है. उसने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. पंजाब में आप का मुकाबला अकाली दल और कांग्रेस से है. DMK TVK की वजह से कांग्रेस से दूर है. दूसरी तरफ TVK नई सरकार है. इस वजह से वह केंद्र सरकार से किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहती है.
विपक्षी दलों का क्या है आरोप?
इस रैली का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग SIR है. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं. तकनीक के इस्तेमाल वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों से जुड़ी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की है.
INDIA गठबंधन के नई नेता शामिल
INDIA गठबंधन में शामिल कई दलों के नेताओं ने इस रैली के लिए अपना समर्थन देने की पुष्टि की है. इसमें कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा है. TMC से (ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ’ब्रायन, समाजवादी पार्टी से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि, RJD तेजस्वी यादव और पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावा JMM की तरफ से हेमंत सोरेन. 1 नवंबर का कार्यक्रम केवल राजनीतिक दलों तक ही सीमित नहीं है. आयोजकों ने छात्र संगठन, युवा समूह, नागरिक समाज संगठन, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता को भी न्योता दिया है.
BJP ने किया रैली का विरोध
भाजपा और उसके सहयोगियों ने विपक्ष के आरोपों की आलोचना की है और रैली के समय पर सवाल उठाए हैं. चुनाव आयोग का कहना है कि उसके फैसलों को कानूनी आधार प्राप्त है.
