Headlines

रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?


इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इस रैली के एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और उनसे 5 सवाल पूछ लिए हैं साथ ही चैलेंज किया है.

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ सीईसी ज्ञानेश कुमार के बारे में कहा है. उन्होंने लिखा, मैं कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूँ कि वह बुनियादी सवालों का जवाब दे.

कांग्रेस से पूछे ये सवाल

किरेन रिजिजू ने पहला सवाल पूछा- 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 सांसद कैसे मिले, जबकि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति उनकी ही सरकार ने की थी? दूसरा सवाल- 2024 में जब ज्ञानेश कुमार CEC (मुख्य चुनाव आयुक्त) नहीं थे, तब कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार का सामना कैसे करना पड़ा? तीसरा सवाल-क्या कांग्रेस के मौजूदा मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे और 2014 से 2026 के बीच सरकारें बनाने के लिए माफी भी मांगेंगे? चौथा सवाल-क्या मतदाता सूची में मौजूद उन सभी नामों को हटा दिया जाना चाहिए जो अवैध प्रवासियों, मृत लोगों, कहीं और चले गए लोगों या डुप्लिकेट नामों से जुड़े हैं? पांचवा सवाल- क्या 1952-56, 1958-61, 1965-66, 1983-84, 1987-88, 1993, 1995 और 2002-2004 में किए गए SIR (विशेष पुनरीक्षण) अवैध थे?

उन्होंने आखिरी में लिखा, एक परिवार की पार्टी, बाहरी ताकतों के साथ मिलकर, संविधान और भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रही है.

राहुल गांधी ने शेयर किया मैप

राहुली गांधी ने रैली से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर मैप शेयर किया है. उन्होंने लिखा, कल मिलते हैं, साथ चलते हैं! कनॉट प्लेस मिंटो रोड जंक्शन, अजमेरी गेट, रामलीला मैदान. 1 नवंबर, दोपहर 12 बजे.

ये भी पढ़ें: खरगे के आवास से गठबंधन की रैली, राहुल ने बताया रूट, पुलिस बोली- ‘परमीशन नहीं मांगी’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *