Headlines

पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार


पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी.लेकिन इसमें कई सीटों पर चेहरे बदल सकते हैं. पहली सूची में सरकार में मंत्री और अनुभवी विधायक भी शामिल हैं.

चंडीगढ़ में PAC की बैठक के बाद पार्टी में यह सहमति बनी है कि जो दो बार से विधायक हैं उन नेताओं के टिकट नहीं काटे जाएंगे. इसके साथ ही आप ने अब हर सीट पर दो बार अपना उम्मीदवार खडा करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज, AAP आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

100 से ज्यादा सीटने का लक्ष्य 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक 2022 में पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतीं थीं और इस बार उनका लक्ष्य 100 से ज्यादा सीटें जीतने का है. इसके तहत पार्टी ने मौजूदा सभी विधायकों का स्दार्वे कराया है. जिसमें उनका जनता से जुड़ाव, उनका काम और व्यवहार, उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए या नहीं इसके अलावा कई बिन्दुओं पर सर्वेक्षण किया गया है.

यह सर्वेक्षण एक पार्टी ने खुद किया है और एक प्राइवेट एजेंसी से करवाया है. इसके बाद मीटिंग में नेताओं के टिकट काटने पर चर्चा हुई है. हालांकि किन-किन विधायकों का टिकट कटा है इसको लेकर अभी कोई खुलासा नहीं है. 

हल्का प्रभारियों को किया तैनात 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के कई हलकों में प्रभारियों को बदल दिया है. ठीक चुनाव से पहले नए प्रभारियों की तैनाती ने पार्टी की रणनीति स्पष्ट कर दिन है. इसे संगठन की मजबूती से जोड़ कर देखा जा रहा है.

केजरीवाल और भगवंत मान के चेहरे पर होगा चुनाव 

पार्टी ने तय किया है कि पंजाब में विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा. जल्द ही घोषणापत्र भी आ सकता है, जिसमे पांच साल में सरकार के कामों का लेखा-जोखा और आगे के कामों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *