Headlines

प्रोड्यूसर बीपी सिंह की प्रेयर मीट में पहुंची पूरी CID टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि


टीवी के मशहूर शो ‘CID’ के प्रोड्यूसर बीपी सिंह का 27 अक्टूबर को 77 साल की उम्र में निधन हो गया था.  निधन के बाद 31 अक्टूबर को उनकी प्रेयर मीट रखी गई जिसमें ‘CID’ की पूरी टीम समेत टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

बीपी सिंह को श्रद्धांजलि ने के लिए ‘CID’ के कलाकार शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव समेत पूरी टीम मौजूद रही. इस दौरान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी भी उन्हें याद किया. एक्टर करणवीर बोहरा भी शामिल हुए.

सितारों ने नम आंखों से दी बीपी सिंह को श्रद्धांजलि
प्रेयर मीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इनमें ‘CID’ की पूरी टीम हाथ जोड़कर अपने चहेते प्रोड्यूसर बीपी सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देती नजर आ रही है.

प्रेयर मीट में एक्टर शिवाजी साटम ने बीपी सिंह को याद करते हुए कहा, ‘कैमरे के सामने कैसे पेश आना है ये मुझे उन्होंने ही सिखाया है.’

आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, ‘मैं ये बोलूंगा कि मैं भाग्यशाली हूं. हमारी इंडस्ट्री में बहुत से लोगों के साथ उन्होंने काम किया है. सब की मदद की और सबका साथ दिया.’

असित मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि 
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी भी बीपी सिंह की प्रेयर मीट में शामिल हुए. उन्होंने याद करते हुए कहा, कभी भी मिलते थे बहुत प्यार करते थे. मिलना नहीं होता था लेकिन, जब भी कोई पार्टी में मिलते थे तो 2 मिनट का समय निकाल कर मुझसे पर्सनली मिलते थे. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है.’

कैसे हुआ बीपी सिंह का निधन?
प्रोड्यूसर ब्रिजेंद्र पाल सिंह यानी बीपी सिंह का निधन 27 अक्तूबर को हार्ट अटकै आने से हुआ. उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

बीपी सिंह टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता थे. उन्होंने ‘आहट’ जैसे पॉपुलर शो बनाए, लेकिन उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान ‘CID’ बना. इस शो में उन्होंने डीसीपी शमशेर सिंह चिटरोले का किरदार भी निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *