मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बीते दिन ही भतीजे विदित औलख की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस दुखद खबर के बाद हनी सिंह दुबई से लौटने के का बाद सीधे जालंधर पहुंचे. यहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और वो काफी भावुक भी नजर आए. सामने आए वीडियो में वो परिवार के सदस्य के गले लगकर रो पड़ते हैं.
हनी सिंह के भतीजे विदित औलख पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे थे. ये समय हनी सिंह और उनकी फैमिली के लिए बेहद ही मुश्किल भरा है. इस दुख की इस घड़ी में वो परिवार को संभालते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सिंगर को बेहद ही इमोशनल देखा जा सकता है. वहीं, इस घटना में दोस्त आरव तलवार की मौत भी हो गई है, जो कि ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे थे.
हनी सिंह ने भतीजे की मौत पर पोस्ट शेयर कर जताया था दुख
इसके पहले हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके भतीजे की मौत पर दुख जाहिर किया था. वो इस घटना से टूट गए थे. इंस्टा स्टोरी पर हनी सिंह ने लिखा, ‘ये मेरे लिए ये दुखों से भरा समय है. मैंने अपने भतीजे को खो दिया है. ये दिल को तोड़ देने वाली खबर है. भोलेनाथ मेहर, मेहर.’
इंडिया टुडे के अनुसार, हनी सिंह के भतीजे विदित औलख का एक्सीडेंट पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. बताया जा रहा है कि उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-से टकरा गई और इस हादसे में विदित की जान चली गई.
Baradari पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी की ओर से मामले में बयान दिया गया था और बताया गया था कि पुलिस को इस एक्सीडेंट की खबर तड़के 1 नवंबर को 3 बजे मिली थी. उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे. उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी, ताकि कचरा उसमें भरा जा सके. कार BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी. तभी गाड़ी टकरा गई. उस कार में 5 लोग सवार थे. विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई. बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे.
