Headlines

‘सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला’, ‘देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द


पॉपुलर माइथोलॉजिकल शो  ‘देवों के देव महादेव’ में देवी पार्वती का किरदार निभाकर खूब फेमस हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया ने हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री में वेतन में असमानता (पे डिस्पैरिटी) का सामना करने के बारे में बात की. दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी सैलरी बढ़ाने की बात करने के चलते  हिट शो से निकाल दिया गया था. 

‘फीस बढ़ाने के लिए बोला तो शो से निकाला’
दरअसल  ‘हॉटरफ्लाई’  के ‘मेल फेमिनिस्ट’ पॉडकास्ट के एक एपिसोड के दौरान, सोनारिका ने बताया कि जब उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की, तो उन्हें शो से हटा दिया गया.  शो, उसके कलाकारों या निर्माताओं का नाम लिए बिना, सोनारिका ने एक ऐसे समय को याद किया जब वह एक साल से एक टीवी शो में काम कर रही थीं. उन्होंने बताया कि समय के साथ शो की टीआरपी काफी बढ़ गई थी.

उन्होंने कहा, “जीआरपी को तो छोड़ ही दीजिए, टीआरपी इतनी अच्छी थी कि चैनल ने हमें एक पार्टी दी. ऐसे में आप तारीफ या सैलरी बढ़ने (इंक्रीमेंट) की उम्मीद तो करेंगे ही. लेकिन जब मैंने ऐसा कहा, तो उन्होंने मुझसे पूछा, ‘नहीं, आप किस बेस पर फीस बढ़ाने की मांग रही हैं?’

सोनारिका ने आगे कहा, “ज्यादा पैसे मांगने की वजह से मुझे शो से निकाल दिया गया और मेरी जगह किसी और को ले लिया गया. मुझे तो पता भी नहीं चला कि मेरी जगह किसी और को लाया जा रहा है. जब शो की TRP बहुत अच्छी होती थी, तो वह मेल-को-एक्टर शो छोड़ने की धमकी देता था, जिसके बाद वे उसकी सैलरी तीन गुना कर देते थे, लेकिन उन्होंने मेरी सैलरी एक बार भी नहीं बढ़ाई.”

टॉलीवुड और कॉलीवुड में भी है फीस को लेकर भेदभाव
सोनारिका, ने ‘जादूगाडू’, ‘स्पीडुन्नोडु’ और ‘ईदो रकम आडो रकम’ जैसी तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ तमिल फिल्म ‘इंद्रजीत’ में भी काम किया है. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि टॉलीवुड और कॉलीवुड में भी वेतन में काफी असमानता है. उन्होंने कहा कि मेल एक्टर्स – यहां तक कि नए कलाकारों को भी बहुत मोटी रकम दी जाती है, क्योंकि दर्शक उन्हें अपना ‘हीरो’ मानते हैं. वहीं, हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सालों का एक्सपीरियंस रखने वाले कलाकारों को बहुत कम पैसे मिलते हैं. उन्होंने फिल्मों को ‘हीरो-सेंटर्ड’ मीडियम भी बताया. 

 

सोनारिका भदौरिया का टीवी करियर
सोनारिका ने 2011 में ‘तुम देना साथ मेरा’ सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था, हालाँकि, उन्हें असली पहचान ‘देवों के देव… महादेव’ सीरियल से मिली, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले मोहित रैना के साथ देवी पार्वती का किरदार निभाया था. इसके बाद वह ‘इश्क में मरजावां’, ‘पृथ्वी वल्लभ: इतिहास भी, रहस्य भी’ और ‘दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली’ जैसे शोज में नजर आई थीं. 

सोनारिका भदौरिया ने साउथ फिल्मों में भी किया काम
सोनारिका ने 2015 में तेलुगु फिल्म जादूगाडु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और स्पीडुन्नोडु, ईदो रकम आदो रकम, इंद्रजीत और हिंदी हॉरर फिल्म सांसें: द लास्ट ब्रीथ जैसी फिल्मों में काम किया. बाद में वह हिंदी फिल्म हिंदुत्व (2022) में दिखाई दीं. 

आजकल क्या कर रही हैं सोनारिका
सोनारिका ने फिल्मों और टेलीविजन से ब्रेक लिया हुआ है, कई सालों तक डेट करने के बाद, सोनारिका ने फरवरी 2024 में बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी कई थी.  2025 में, इस जोड़े ने अपनी बेटी का वेलकम किया था. फिलहाल सोनारिका अपनी बेटी संग मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *