Headlines

शाहरुख की ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज


शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है. एक्टर के 61वें बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया. 2 नवंबर को रिलीज हुए इस रोमांटिक गाने में दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं.

गाने ने रिलीज के पहले 24 घंटों में ही रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए हैं. इसी के साथ ये एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना बन गया है.

‘तू मिल जाए’ ने इन गानो को पछाड़ा
ये गाना एक ही दिन में सभी प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. सिर्फ यूट्यूब पर ही इसे 40 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही इसने हाल के सालों में रिलीज हुए कई बड़े भारतीय फिल्मी गानों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले ये रिकॉर्ड भी शाहरुख खान के ही नाम था. उनकी 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ को रिलीज के पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 3.46 करोड़ व्यूज मिले थे. अब ‘तू मिल जाए’ ने इसे पीछे छोड़ दिया है.

इसके अलावा इस गाने ने 2022 की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के ‘गुज्जू पटाका’ (3.4 करोड़ व्यूज), 2023 की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ‘जय श्री राम’ (3.22 करोड़ व्यूज) और ‘राम सिया राम’ (3.21 करोड़ व्यूज) के साथ-साथ 2025 की फिल्म ‘सिकंदर’ के गाने ‘सिकंदर नाचे’ (3.19 करोड़ व्यूज) को भी पछाड़ दिया है.

सिंगर अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने इस रोमांटिक गाने को अपनी आवाज दी है, जिसे सचिन-जिगर ने कंपोज़ किया है और कुमार ने लिखा है. गाने में  शाहरुख और दीपिका के बीच रोमांस देखने को मिला.

कब रिलीज होगी किंग?
बता दें, किंग 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान का दमदार अवतार देखने को मिलेगा. उनके साथ फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे नजर आएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *