अनुष्का सेन टेलीविज़न की जानी-मानी एक्ट्रेस है और सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा में रहती है . अनुष्का ने बचपन से ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. हाल ही में अनुष्का अपनी वेकेशन की तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में है जो कि उन्होंने कैलिफ़ोर्निया से शेयर की है .

हाल ही में अनुष्का सेन कैलिफ़ोर्निया के न्यू पोर्ट बीच पर अपना वेकेशन एन्जॉय करती नज़र आ रही है. अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करी है जिसमे उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है .

नई पोर्ट बीच की ख़ूबसूरती के बीच अनुष्का ने कई खूबसूरत पोज़ दिए जिससे वह बहुत ही ग्लैमरस और प्यारी दिख रही है और अपने फैंस को अट्रैक्ट कर रही हैं. पीछे समुद्र की लहरें और खुला आसमान उनकी तस्वीरों को और भी खूबसूरत बना रहा है .

अनुष्का की इस कैलिफ़ोर्निया ट्रिप के दौरान अनुष्का ने अपने लिए भी कुछ खास और खूबसूरत पल निकाले. उनकी तस्वीरों में छुट्टियों का मजा, खुला माहौल और घूमने-फिरने का शौक साफ नज़र आ रहा है.

अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है वह मोस्टली अपने ट्रावेल्स रिलेटेड , दोस्तों के साथ और डेली लाइफ से रिलेटेड कुछ ख़ास पल अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है , उनकी नयी तस्वीरो को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

अनुष्का ने बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. अनुष्का ने टीवी शो ‘बाल वीर’ में मेहर के किरदार निभाकर घर घर में पहचान बनाई . इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया.

टेलीविज़न के अलावा अनुष्का सेन वेब सीरीज़ और फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. अनुष्का ‘क्रैश’ और ‘स्वांग’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं. अनुष्का ने अपनी शानदार एक्टिंग और सोशल मीडिया पर मौजूदगी के दम पर कम उम्र में ही अच्छी पहचान बनाई है.
Published at : 03 Nov 2026 06:42 PM (IST)
