विराट कोहली ने ODI क्रिकेट इतिहास में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 13000 रन पूरे कर लिए हैं, वह दुनिया में ऐसा करने वाले सबसे पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में हासिल किया. उन्होंने पारी में 12 रन बनाते ही 13 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया. कोहली ने कुछ दिन पहले ही ODI क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था.
वनडे इंटरनेशनल में नंबर-3 पर विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रिकी पोंटिंग रहे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने तीसरे बल्लेबाजी क्रम पर 12662 रन बनाए थे. इन दोनों के अलावा ODI क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 10 हजार रन नहीं बनाए हैं.
ODI में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन
13000+ रन – विराट कोहली (भारत)
12662 रन – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
9747 रन – कुमार सांगाकारा (श्रीलंका)
7774 रन – जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
6504 रन – केन विलियांसान (न्यूजीलैंड)
विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज बनने की ओर अग्रसर हैं. वो सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी (55) का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उनके नाम अभी 15000 से अधिक रन हैं और सचिन तेंदुलकर के 18426 रन के रिकॉर्ड से बहुत पीछे हैं.
विराट ने अपना अधिकांश करियर नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए गुजारा है. उन्होंने अन्य बैटिंग पोजीशंस पर सिर्फ 55 पारियों में बैटिंग की है, जबकि 251 पारी तीसरे क्रम पर खेली हैं. नंबर-3 पर विराट का ODI औसत 61 से भी अधिक है.
भारत के लिए नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन (ODI में)
भारत ही नहीं विश्व में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड आते हैं, जिन्होंने तीसरे क्रम पर वनडे में 4000 रन बनाए. वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 2036 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
13000+ रन – विराट कोहली
4000 रन – राहुल द्रविड
2036 रन – मोहम्मद अजहरुद्दीन
यह भी पढ़ें:
ODI में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 5 भारतीय, जानें लिस्ट में कहां पहुंचे रोहित शर्मा
