भारतीय सेनाओं में 2022 में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भारत सरकार ने अग्निवीरों के पहले बैच की सेवा की अवधि दो साल और बढ़ा दी है. जिस पर विपक्ष उन्हें मास्टरस्ट्रोक बता रहा है. सीजेपी के नेता सौरव दास ने भी मोदी सरकार पर अग्निवीरों की सेवा 2 साल और बढ़ाने पर तंज कसा है.
सौरव ने सोशल मीडिया पर अग्निवीरों की सेवा 2 साल और बढ़ाने वाला पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, मोदी सरकार का एक मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न. बेरोजगारी के संकट का सामना कर रहे युवाओं का डर बिल्कुल वास्तविक है. सरकार डरी हुई है. बहुत ज्यादा डरी हुई है.
A masterstroke U-turn by Modi government! The fear of young people who are facing an unemployment crisis is very real. The government is scared. Very scared.
— Saurav Das (@SauravDassss) November 4, 2026
रांका ने योजना पर उठाए सवाल
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने भी अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, तो क्या कोई मुझे बता सकता है कि आखिर यह योजना शुरू ही क्यों की गई थी?
अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पहले सिर्फ 25 परसेंट सेना में जाने का प्रावधान था. अब ये आंकड़ा 75 परसेंट कर दिया गया है. वो भी 2 साल के लिए इसके बाद सभी 75 फीसदी लोगों का चुनाव सेना के पैमाने के तहत ही किया जाएगा.2 साल पूरा होने के बाद 75 फीसदी अग्निवीर सेना में आ पाएंगे. इस दौरान उन्हें ज्यादा पैसे भी मिलेंगे.
बता दें अग्निवीर का पहला बैच 2022 में शुरू हुआ था और ये इसी साल आखिर में खत्म होने वाला था. सेवा खत्म होने से कुछ दिन पहले ही सरकार ने उन्हें 2 साल का गिफ्ट दे दिया है.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- ‘हमारे पास ऐसी…’
