Headlines

चावड़ी बाजार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 ठेकेदार गिरफ्तार


दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (6 नवंबर) को फरीदाबाद से तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिराज, ताज और फुरकान के रूप में हुई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

दरअसल, पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार (5 नवंबर) की सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई थी. इमारत गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे. इसके बाद मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया.

दिल्लीः धनतेरस से पहले करोल बाग की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां पहुंचीं

हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने भी कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई थी. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और राहत-बचाव अभियान चलाया गया.

हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने भी कार्रवाई की. गुरुवार को मामले में लापरवाही के आरोपों के बीच एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया. दोनों अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित

ठेकेदारों की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

अब इस मामले में फरीदाबाद से तीन ठेकेदारों की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निर्माण कार्य किसकी देखरेख में कराया जा रहा था और इमारत गिरने के पीछे क्या वजह थी.

साथ ही निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *