Headlines

पाइनएप्पल पिज्जा बनाने से किया इनकार, रेस्टोरेंट ने छीन ली शेफ की नौकरी


पिज्जा पर अनानास (Pineapple) यानी ‘पाइनएप्पल पिज्जा’ रखना चाहिए या नहीं, इस पर पूरी दुनिया में एक अलग ही बहस छिड़ी रहती है. खासतौर पर इटली के लोग पिज्जा पर पाइनएप्पल को अपनी संस्कृति और खाने का अपमान मानते हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक इटालियन शेफ को अपने इसी कल्चरल स्वाभिमान की वजह से हेड शेफ की नौकरी गंवानी पड़ गई.

इतना ही नहीं, जब शेफ अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा, तो वहां से भी उसे झटका ही मिला.

9 लाख रुपये की पार्टी में मना कर दिया ‘हावाइयन पिज्जा’ बनाना

यह अजीबोगरीब मामला ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर का है. इटली के रहने वाले डेविड तमबुरेला (Davide Tamburella) ‘ला कोस्टा’ (La Costa) नाम के एक जाने-माने रेस्टोरेंट में हेड शेफ थे.

कहानी में ट्विस्ट तब आया जब रेस्टोरेंट में 15,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की एक हाई-प्रोफाइल प्राइवेट पार्टी का ऑर्डर आया. ग्राहक ने मेन्यू में ‘हैम और पाइनएप्पल पिज्जा’ की डिमांड की. लेकिन शेफ डेविड ने साफ मना कर दिया कि वह पाइनएप्पल पिज्जा नहीं बनाएंगे, क्योंकि यह उनके इटालियन कल्चर का अपमान है.

बता दें कि पिछले 4 सालों में यह तीसरा मौका था जब डेविड ने पाइनएप्पल पिज्जा बनाने के मालिकों के निर्देश को ठुकराया था. उन्होंने अपने बॉस से यहां तक कह दिया था कि “इटालियन लोगों के लिए पिज्जा पर अनानास न रखना कितना जरूरी है, यह गूगल करके देख लो.”

निकाल दिया नौकरी से, कोर्ट ने भी अर्जी की खारिज

इस इनकार के बाद रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने मई 2026 में डेविड को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. शेफ डेविड ने इस फैसले को ऑस्ट्रेलिया की ‘फेयर वर्क कमीशन’ में चुनौती दी और दावा किया कि उनका बर्खास्त होना गलत था.

लेकिन अदालत ने शेफ की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने अर्जी तय समय सीमा बीत जाने के बाद दायर की थी. अदालत ने इस पर कोई फैसला सुनाने से इनकार कर दिया कि रेस्टोरेंट का उन्हें निकालना सही था या गलत.

नई जगह ढूंढ ली, जहां मेन्यू में दूर-दूर तक ‘पाइनएप्पल’ नहीं!

खबरों के मुताबिक ‘ला कोस्टा’ रेस्टोरेंट अब बंद हो चुका है. वहीं, शेफ डेविड तमबुरेला ने हार नहीं मानी है. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह अब ब्रिस्बेन के ही एक अन्य इटालियन रेस्टोरेंट ‘डॉन जीनो’ में बतौर हेड शेफ काम कर रहे हैं.

मजेदार बात यह है कि इस नए रेस्टोरेंट के मेन्यू में दूर-दूर तक कहीं भी पाइनएप्पल का नामो-निशान नहीं है!

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स बोले”बंदे ने अपने उसूलों से समझौता नहीं किया.”

यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन गई है. लोग शेफ डेविड के इस अड़ियल और कल्चरल रुख पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं…

“नौकरी चली गई लेकिन बंदे ने अपने इटालियन उसूलों से समझौता नहीं किया! इसे कहते हैं असली शेफ!”

“इटली वालों के सामने पिज्जा पर पाइनएप्पल मांगना मतलब आफत को दावत देना है.”

“9 लाख रुपये का ऑर्डर था भाई, थोड़ा सा अनानास काट कर रख देता तो क्या बिगड़ जाता!”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *