Headlines

वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान; BCA का बड़ा फैसला 


वैभव सूर्यवंशी को 15 साल की उम्र में टी20 का कप्तान बना दिया गया है. शुक्रवार (06 नवंबर) को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का एलान किया. टी20 टूर्नामेंट के लिए वैभव को कमान सौंपी गई है. सूरज कश्यप उपकप्तान बने हैं. टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू हो रहा है. शुरुआती 2 मैचों के लिए बिहार की टीम का एलान हुआ, जिसमें वैभव कप्तान हैं. बिहार को यह 2 मैच सौराष्ट्र और रेलवे (16 नवंबर) के खिलाफ खेलने हैं. 

17 सदस्यीय मुख्य टीम जारी की गई है. इसके अलावा 16 खिलाड़ियों को स्टैंडबॉय के रूप में रखा गया है. बाकी कुछ खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. बिहार स्टेट बोर्ड ने तमाम चीजों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई रिलीज के जरिए साझा की. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव की कप्तानी में बिहार की टीम कैसा परफॉर्म करती है.

IANS के हवाले से बिहार क्रिकेट के प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन ने कहा, “वैभव ने कम उम्र में ही बेहतरीन प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का प्रदर्शन किया है, और यह जिम्मेदारी उन्हें एक क्रिकेटर और लीडर के रूप में आगे बढ़ने का एक और मौका देगी.”

आगे कहा, “हमें उम्मीद है कि वैभव के नेतृत्व में, आने वाले सीजन में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम अनुशासित, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी प्रदर्शन करेगी.”

सैदय मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए बिहार का स्क्वॉड (शुरुआती 2 मैच के लिए)

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह.

खेलना फिटनेस पर निर्भर

मंगल महौर, शाकिब हुसैन. 

स्टैंडबॉय खिलाड़ी 

बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव. 

 

यह भी पढ़ें: आर्यवीर ने कदम निकालकर जड़ा छक्का, फैंस को आई सहवाग की याद; VIDEO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *