Headlines

Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो


आमतौर पर लोग अपने घर को सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं. खासकर किसी अच्छी सोसायटी में रहने वाले लोगों को लगता है कि गेट पर सिक्योरिटी गार्ड और जगह-जगह लगे CCTV कैमरों की वजह से वे सुरक्षित हैं. लेकिन मुंबई से सामने आया एक मामला इस भरोसे पर सवाल खड़े कर रहा है. यहां एक बदमाश ने सोसायटी के अंदर घुसकर बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले महिला से सामान्य बातचीत की और पता पूछने का बहाना बनाया. पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स सोसायटी की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं.

पता पूछने के बहाने महिला के पास पहुंचा बदमाश

यह घटना मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित उमंग अपार्टमेंट की बताई जा रही है. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपने फ्लैट के बाहर दरवाजा खोलने की कोशिश करती दिखाई देती है. इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति उनके पास पहुंचता है. आरोपी ने महिला से आसपास रहने वाले किसी परिचित का पता पूछना शुरू किया. उसका व्यवहार इतना सामान्य था कि महिला को शुरुआत में उस पर शक नहीं हुआ. वह उससे बातचीत करते और उसे पता बताने दिखाई देती है.

कुछ सेकंड में चेन छीनकर हो गया फरार

CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि आरोपी महिला से बातचीत करने के बाद वहां से जाने का दिखावा करता है. लेकिन कुछ ही पलों बाद वह अचानक वापस मुड़ता है और महिला पर हमला कर देता है. इसके बाद वह महिला के गले से सोने की चेन झपट लेता है. अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा जाती हैं. इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं या मदद के लिए किसी को बुला पातीं, आरोपी वहां से भाग निकलता है.

यह भी पढ़ें: फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल

सोसायटी की सिक्योरिटी पर उठे सवाल

इस घटना ने सोसायटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना से जुड़े की रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वारदात के समय सिक्योरिटी गार्ड दूसरे निवासी को पार्किंग में जगह दिलाने में व्यस्त था. इसी दौरान आरोपी सोसायटी के अंदर पहुंच गया. ऐसे में यूजर्स महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग लोगों की सिक्योरिटी को लेकर सावल खड़े कर रहे हैं.

सोना ही पहनना बंद कर दो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के देखने के बाद यूजर्स सुरक्षा को लेकर चिंतित है. ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि अब सोना पहनना ही बंद कर दो, हमें नहीं पता हमारे साथ कब क्या हो जाए. यूजर के कमेंट से डर और चिंता दिखाई देती है कि कहीं ऐसा कुछ किसी और के परिवार वालों के साथ न हो जाए. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि विश्वास नहीं होता कोई पता पूछने के बहाने ऐसा कर सकता है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *