Headlines

IPL में ही बिजी रह गए आप, PSL में 18 साल के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर काटा बवाल; बन गया महारिकॉर्ड


PSL 2026 Hat-trick, Ali Raza: क्रिकेट फैंस इन दिनों आईपीएल 2026 में व्यस्त नजर आ रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में 18 साल के तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह हैट्रिक पेशावर जाल्मी के तेज गेंदबाज अली रजा (Ali Raza) ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स के खिलाफ अंतिम ओवर में ली.

यह पाकिस्तान क्रिकेट लीग के इतिहास में 7वीं हैट्रिक रही. टूर्नामेंट में सबसे पहले हैट्रिक लेने का कमाल मोहम्मद आमिर ने 2016 में किया था. आमिर ने कराची किंग्स के लिए खेलते हुए लाहौर कलंदर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वहीं अब, लीग की 7वीं हैट्रिक लेने वाले अली रजा ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. 

बन गए सबसे युवा गेंदबाज 

अली रजा पाकिस्तान लीग में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं. इस तरह उन्होंने हैट्रिक के साथ महारिकॉर्ड कायम किया. 

इन बल्लेबाजों को बनाया शिकार 

अली रजा ने पहले खुशदिल शाह को हिट विकेट के जरिए आउट किया. फिर अगली गेंद यॉर्कर डालकर शाहिद अजीज को बोल्ड किया. इसके बाद फुलटॉस गेंद पर रजा ने हसन अली को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी कर ली. पारी में अली सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए.

पीएसएल में हैट्रिक लेने वाले 7 गेंदबाज

  • मोहम्मद आमिर (कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स, 2016)
  • जुनैद खान (मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स, 2018)
  • इमरान ताहिर (मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स, 2018)
  • मोहम्मद सामी (इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स, 2019)
  • अब्बास अफरीदी (मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स, 2023)
  • अकील होसेन (क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम पेशावर जाल्मी, 2024)
  • अली रजा (पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स, 2026).

कौन हैं अली रजा?

18 साल के अली रजा पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. वह इस साल की शुरुआत में हुए अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए खेलते हुए नजर आए थे. रजा पेशावर जल्मी के लिए पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा सीजन खेल रहे हैं. वह अब तक 6 फर्स्ट क्लास, 12 लिस्ट-ए और 18 टी20 मैच खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 32 विकेट, लिस्ट-ए में 17 विकेट और टी20 में 21 विकेट लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कब होगी एमएस धोनी की वापसी? आ गया ताजा अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *